प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को आगे बढ़ाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है—‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’. इसका उद्घाटन रविवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हुआ, जहां बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमी और फिटनेस के प्रति जागरूक लोग जुटे.
इस कार्यक्रम में अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने भी भाग लिया. उन्होंने साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान मधुरिमा तुली ने कहा, “मुझे गर्व है कि मैं ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ का हिस्सा बनी. फिट रहना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए ज़रूरी है. यह एक बेहतरीन पहल है जो पूरे देश ही नहीं, पूरी दुनिया में फैलनी चाहिए.”
उन्होंने आगे कहा कि साइक्लिंग एक सस्ता और प्रभावी तरीका है फिट रहने और जागरूकता फैलाने का और इसे रोज़मर्रा की ज़िंदगी में शामिल किया जाना चाहिए.
‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ हर रविवार देश के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाएगा. इसका उद्देश्य लोगों को शारीरिक सक्रियता के लिए प्रेरित करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है.
कार्यक्रम में भारतीय रेलवे समेत कई संगठनों ने भागीदारी निभाई. आयोजकों का कहना है कि इस मुहिम को स्कूलों, कॉलेजों और कार्यालयों तक ले जाने की योजना है, ताकि फिटनेस को जीवन का अहम हिस्सा बनाया जा सके.
-भारत एक्सप्रेस
UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’…
अगर आप इस शारदीय नवरात्रि पर दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए…
पटियाला हाउस कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार…
Premanand Maharaj News: केली कुंज आश्रम पर लगे आरोपों और शिष्य की मौत के विवाद…
Amit Shah: संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता दावा…
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…