देश

Mumbai: तीन दिवसीय श्री विद्या लक्षार्चन समारोह के समापन सत्र का शुभारंभ, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

मुंबई गिरगाँव रोड स्थित नेमानी बाड़ी में युवा चेतना की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्री विद्या लक्षार्चन समारोह का आज (25 दिसंबर) समापन हो गया. इस दौरान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनील शुक्रे, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के अलावा अन्य लोगों ने माता ललिता की आरती कर समापन सत्र का शुभारंभ किया.

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में रामराज्य की स्थापना हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग़रीब के हित में अद्भुत कार्य कर रहे हैं. वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि युवा चेतना के द्वारा आयोजित श्री विद्या लक्षार्चन से समाज में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को शक्ति मिलेगी. डिप्टी सीएम फडनवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करते हैं. प्रभु राम का मंदिर हम सबको 22 जनवरी को मिलने वाला है. हमे नई आजादी मिलेगी. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत माता का वैभव लगातार बढ़ रहा है.

स्वामी सर्वेश्वरानन्द ने कहा की माता ललिता और भगवान गणेश की कृपा से हमारा देश पुनः विश्वगुरु बना है. वहीं महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जस्टिस सुनील शुक्रे ने कहा की आने वाला समय हमारे देश का है.

समारोह की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की आज भारत के नेतृत्व में पूरी दुनिया खड़ी है. इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है. रोहित कुमार सिंह ने कहा की महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अद्भुत प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि घोड़ी और गजनी की संस्कृति के वकीलों को जनता ने आजीवन रिजेक्ट कर दिया है. प्रभु राम के समर्थक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है.

भारत 2047 व्याख्यान का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, मुंबई भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेल्लार, सांसद डा. श्रीकान्त एकनाथ शिंदे, इलाहाबाद हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति जस्टिस मंजु रानी चौहान, त्रिपुरा हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति टी अमरनाथ गौड़, महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनील शुक्रे, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

यह भी पढ़ें- Mallikarjun Kharge And Dhankhar: बातचीत के आमंत्रण को खड़गे ने ठुकराया, कांग्रेस अध्यक्ष ने जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर कही ये बातें

सांसद डा. श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की दिशा बदल दी. आज हम दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश हैं. इलाहाबाद हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति जस्टिस मंजु रानी चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति के उत्थान के लिए देश में अद्भुत काम हो रहा है, तो वहीं महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनील शुक्रे ने कहा की सनातन ही सत्य है. इस दौरान समारोह में फिल्म अभिनेता जैकी श्राफ और महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, संतोष पांडेय,सर्वेश शाही,पवन त्रिपाठी,उदय प्रताप सिंह,नरोत्तम बागी भी मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

3 minutes ago

सोना खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! दिल्ली में 2600 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी भी 5000 रुपए लुढ़की

Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…

10 minutes ago

शराब तस्करी के आरोप में जेल गई नेहा झा को मिली बेल, 25 दिन बाद आएगी जेल से बाहर

Neha Jha Bail: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में 75 लीटर विदेशी शराब के साथ…

10 minutes ago

अमेरिका-चीन में 30 अरब डॉलर पर टैरिफ घटा, हाथ मिलाते ही भारत को कितना हो सकता है नुकसान?

US China Trade Deal: अमेरिका और चीन ने वॉशिंगटन वार्ता के बाद 30 अरब डॉलर…

38 minutes ago

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

1 hour ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

1 hour ago