देश

तिरंगा दौड़ बनी एकता और बलिदान की गूंज, दिल्ली ने दिखाया राष्ट्रप्रेम का रंग

 

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम (Thyagaraja Stadium) से ‘तिरंगा दौड़’ (Tricolor race) का आयोजन किया गया. इस दौड़ को दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

यह आयोजन 79वें स्वतंत्रता दिवस (79th Independence Day) से पहले राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए किया गया, जिसमें 7,900 बच्चों ने हाथ में तिरंगा (Har Ghar Tiranga) लिए हिस्सा लिया. प्रतिभागी त्यागराज स्टेडियम से लेकर युद्ध स्मारक तक गए और देश के लिए बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य हर घर में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता और गौरव को प्रोत्साहित करना है.

इसे भी पढ़ें-Jammu and Kashmir में आतंकियों के खिलाफ सेना का बड़ा अभियान, दो जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

आशीष सूद ने क्या कहा?

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद (Ashish Sood) ने कहा,

“79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले, 7,900 युवाओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत त्यागराज स्टेडियम से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक तक ‘तिरंगा दौड़’ में हिस्सा लिया. इस दौरान युवा तिरंगा लेकर दौड़े और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आह्वान पर दिल्ली ‘तिरंगामय’ हो रही है. उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली की बेटियां सड़कों पर तिरंगा लेकर उतरेंगी, जिससे राष्ट्रभक्ति का उत्साह और बढ़ेगा.”

इसे भी पढ़ें-‘बैंडिट क्वीन’ से लेकर संसद तक का सफर, आज है फूलन देवी का जन्मदिन

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट

मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि,

”आज ‘तिरंगा रन’ ने सड़कों को देशभक्ति और एकता की भावना से भर दिया. स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए 7,500 से ज़्यादा बच्चों ने गर्व के साथ तिरंगा लहराया और स्वच्छ, सशक्त भारत का संदेश दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र प्रेरित दृष्टि और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षा निदेशालय दिल्ली द्वारा आयोजित यह रन आज त्यागराज स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ हुआ. यह केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि देश की एकता, गर्व और हमारे अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता का सशक्त संदेश बनकर पूरे शहर में गूंज उठा.“

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

29 seconds ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

10 minutes ago

अक्टूबर में पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…

28 minutes ago

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

50 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

53 minutes ago