Bharat Express DD Free Dish

Jammu and Kashmir में आतंकियों के खिलाफ सेना का बड़ा अभियान, दो जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के किश्तवाड़ और कुलगाम जिलों में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान जारी है.

फाइल फोटो

फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के किश्तवाड़ और कुलगाम जिलों में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान जारी है. रविवार को किश्तवाड़ के दूल इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. खुफिया जानकारी के आधार पर सतर्क भारतीय सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया गया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ तेज हो गई. सेना की व्हाइट नाइट कोर ने पुष्टि की है कि दूल क्षेत्र में ऑपरेशन अभी भी जारी है.

ऑपरेशन का आज 9वां दिन

वहीं दक्षिण कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुलगाम जिले में चल रहे ऑपरेशन अखल का आज नौवां दिन है. शनिवार रात हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए. अब तक इस अभियान में कुल नौ जवान घायल हो चुके हैं. अधिकारियों के मुताबिक, यह घाटी में सबसे लंबे आतंकवाद विरोधी अभियानों में से एक बन गया है. एक अगस्त को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने अखल क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. अब तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं, लेकिन उनकी पहचान और संगठन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

सेना का एक्स पोस्ट

श्रीनगर में सेना की चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट कर शहीद लांस नायक प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा कि इन वीरों का साहस और समर्पण देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा. सेना ने यह भी बताया कि अभियान अभी भी जारी है और सुरक्षाबल आतंकियों के खात्मे के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं.

इसे भी पढ़ें-बांग्लादेश में छात्र राजनीति पर ब्रेक! ढाका विश्वविद्यालय के छात्रावासों में छात्र राजनीति पर लगी रोक

इन घटनाओं से साफ है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सेना का अभियान लगातार तेज हो रहा है और जवान हर मोर्चे पर डटे हुए हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read