Categories: देश

जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए वंदे भारत का इंतजार खत्म, दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से गुजरी ट्रेन, जल्द शुरू होगी सेवा

जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस (J&K Vande Bharat Express) का इंतजार अब लगभग खत्म हो चुका है. इस ट्रेन का ट्रायल पूरा हो चुका है और यह दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से गुजरने में कामयाब रही है. यह ट्रेन खासतौर पर इस क्षेत्र की ठंड को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है. इसके शीशे पर बर्फ नहीं जमेगी और यह माइनस 30 डिग्री सेल्सियस में भी सुचारू रूप से चलेगी.

कटड़ा-बारामूला मार्ग पर चलेगी ट्रेन

यह ट्रेन कटड़ा-बारामूला मार्ग पर चलेगी और उत्तरी रेलवे जोन द्वारा संचालित होगी. शुक्रवार को यह ट्रेन ट्रायल के लिए जम्मू स्टेशन पहुंची, जहां यात्रियों में भारी उत्साह देखा गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.

ट्रेन का संचालन कब से होगा?

यह ट्रेन माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच चलेगी. ट्रेन का ट्रायल अंजी खाद ब्रिज और दुनिया के सबसे ऊंचे चेनाब ब्रिज से होकर गुजरा. संभावना है कि यह ट्रेन अगले महीने से शुरू हो सकती है. हालांकि, रेलवे बोर्ड ने अभी सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है.

ट्रेन का शेड्यूल

यह ट्रेन कटरा से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और श्रीनगर 11:20 बजे पहुंचेगी. इसके बाद श्रीनगर से 12:45 बजे प्रस्थान कर 15:55 बजे कटरा वापस आएगी.

वंदे भारत ट्रेन की खासियत

शीतलता से बचाव के फीचर्स

  • ट्रेन के वॉटर टैंक और पाइपलाइन को जमने से रोकने के लिए सिलिकॉन हीटिंग पैड लगाए गए हैं.
  • ड्राइवर केबिन में ट्रिपल एयर विंड स्क्रीन है, जिसमें हीटेड फिलामेंट का उपयोग किया गया है.
  • कोच की विंडो और वॉशरूम में भी हीटिंग सिस्टम मौजूद है.

आधुनिक सुविधाएं

  • कंफर्ट 360 डिग्री रोटेटिंग सीट्स.
  • ऑटोमैटिक दरवाजे.
  • चार्जिंग पॉइंट और मनोरंजन के लिए टीवी और म्यूजिक सिस्टम.
  • सीसीटीवी कैमरे और बायो-वैक्यूम टॉयलेट्स, जो हवाई जहाज जैसे हैं.

किराए की संभावित जानकारी

ट्रेन के किराए को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है…

  • एसी चेयर कार: ₹1,500-₹1,600.
  • एग्जीक्यूटिव चेयर कार: ₹2,200-₹2,500.

जम्मू-कश्मीर के यात्रियों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस न केवल यात्रा का समय कम करेगी, बल्कि ठंड के मौसम में आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव भी देगी.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago