जम्मू-कश्मीर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस (J&K Vande Bharat Express) का इंतजार अब लगभग खत्म हो चुका है. इस ट्रेन का ट्रायल पूरा हो चुका है और यह दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से गुजरने में कामयाब रही है. यह ट्रेन खासतौर पर इस क्षेत्र की ठंड को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है. इसके शीशे पर बर्फ नहीं जमेगी और यह माइनस 30 डिग्री सेल्सियस में भी सुचारू रूप से चलेगी.
VIDEO | Jammu and Kashmir: A Vande Bharat train crosses through the world’s highest railway bridge, Chenab Bridge in Reasi. The bridge falls on Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail Link (USBRL).#JammuAndKashmir #ChenabBridge pic.twitter.com/KONhE2PDLD
— Press Trust of India (@PTI_News) January 25, 2025
कटड़ा-बारामूला मार्ग पर चलेगी ट्रेन
यह ट्रेन कटड़ा-बारामूला मार्ग पर चलेगी और उत्तरी रेलवे जोन द्वारा संचालित होगी. शुक्रवार को यह ट्रेन ट्रायल के लिए जम्मू स्टेशन पहुंची, जहां यात्रियों में भारी उत्साह देखा गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.
ट्रेन का संचालन कब से होगा?
यह ट्रेन माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच चलेगी. ट्रेन का ट्रायल अंजी खाद ब्रिज और दुनिया के सबसे ऊंचे चेनाब ब्रिज से होकर गुजरा. संभावना है कि यह ट्रेन अगले महीने से शुरू हो सकती है. हालांकि, रेलवे बोर्ड ने अभी सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है.
ट्रेन का शेड्यूल
यह ट्रेन कटरा से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और श्रीनगर 11:20 बजे पहुंचेगी. इसके बाद श्रीनगर से 12:45 बजे प्रस्थान कर 15:55 बजे कटरा वापस आएगी.
वंदे भारत ट्रेन की खासियत
शीतलता से बचाव के फीचर्स
- ट्रेन के वॉटर टैंक और पाइपलाइन को जमने से रोकने के लिए सिलिकॉन हीटिंग पैड लगाए गए हैं.
- ड्राइवर केबिन में ट्रिपल एयर विंड स्क्रीन है, जिसमें हीटेड फिलामेंट का उपयोग किया गया है.
- कोच की विंडो और वॉशरूम में भी हीटिंग सिस्टम मौजूद है.
आधुनिक सुविधाएं
- कंफर्ट 360 डिग्री रोटेटिंग सीट्स.
- ऑटोमैटिक दरवाजे.
- चार्जिंग पॉइंट और मनोरंजन के लिए टीवी और म्यूजिक सिस्टम.
- सीसीटीवी कैमरे और बायो-वैक्यूम टॉयलेट्स, जो हवाई जहाज जैसे हैं.
किराए की संभावित जानकारी
ट्रेन के किराए को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है…
- एसी चेयर कार: ₹1,500-₹1,600.
- एग्जीक्यूटिव चेयर कार: ₹2,200-₹2,500.
जम्मू-कश्मीर के यात्रियों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस न केवल यात्रा का समय कम करेगी, बल्कि ठंड के मौसम में आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव भी देगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


