देश

अयोध्या के मिल्कीपुर में चुनाव का रास्ता साफ, कोर्ट ने याचिका वापस लेने को दी मंजूरी, सांसद के वकील ने नहीं किया विरोध

उत्तर प्रदेश के अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उपचुनाव को लेकर दाखिल याचिका वापस लेने की मंजूरी दे दी है. मामले के बारे में जानकारी देते हुए वकील ने बताया कि सारी पार्टी और चुनाव लड़ने वाले लोगों को नोटिस कराया जाना चाहिए. सबका ऑब्जेक्शन रिकॉर्ड किया जाना चाहिए. हमने सबको नोटिस कराया था. अखबार में पब्लिकेशन करवाया जाना चाहिए.

कोर्ट ने हमारी अपील सुनी और याचिका वापस लेने की परमिशन दे दी है. अब मिल्कीपुर में चुनाव आयोग कभी भी चुनाव करा सकता है.

सांसद के वकील ने नहीं किया विरोध

पूर्व BJP विधायक बाबा गोरखनाथ ने एक याचिका दाखिल की थी. इसमें उन्होंने 2022 में मिल्कीपुर सीट से सपा के अवधेश प्रसाद के निर्वाचन को चुनौती दी थी. उनका कहना था कि अवधेश प्रसाद के नामांकन पत्रों में विसंगतियां हैं. इसके बाद उन्होंने अपनी याचिका वापस लेने की अर्जी डाली थी. मामले में सोमवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने याचिका को वापस लेने की मंजूरी दी. इससे मिल्कीपुर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है.

वर्तमान सांसद अवधेश प्रसाद के वकील की ओर से सोमवार को विरोध दर्ज नहीं कराया गया. पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने कहा कि दो याचिका वापस हो गई है. एक मेरे द्वारा थी, दूसरी शिवमूर्ति के द्वारा. सपा के झूठ के पोल खुल गई. मिल्कीपुर में जल्द चुनाव होगा. वहां भाजपा बड़े वोटों से जीत दर्ज करेगी. वहां की जनता को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा. वहां अब जल्द विकास होगा.

गौरतलब हो कि यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना था. लेकिन, उपचुनाव घोषणा के समय याचिका की वजह से मिल्कीपुर में उपचुनाव रोक दिया गया था. 23 नवंबर को उपचुनाव के परिणाम आए हैं. इसमें BJP समर्थित एनडीए को सात सीटों पर जीत मिली. सपा को महज दो सीटें मिल सकीं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

व्रत और गांवों तक सीमित नहीं रहा बाजरा! Gen-Z शेफ्स ने ‘श्री अन्न’ को बनाया ग्लोबल स्टार, नया फूड ट्रेंड देख रह जाएंगे दंग

Millet Mavericks: Gen-Z शेफ और आंत्रप्रेन्योर इनोवेटिव डिशेज और मॉडर्न रेसिपी के जरिए 'श्री अन्न'…

5 minutes ago

Karwa Chauth Chand Timing: कब निकलेगा आपके शहर में चांद! जानिए शाम की पूजा का सटीक मुहूर्त

करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026 को मनाए जाने की जानकारी दी गई है.…

6 minutes ago

अब बिचौलियों की छुट्टी! ग्लोबल मार्केट में सीधे धाक जमा रहे हैं देश के डिजिटल बुनकर

Digital Weavers: कपड़ा और हथकरघा कारोबार से जुड़े युवा कारीगर अब पारंपरिक बुनाई को डिजिटल…

8 minutes ago

ग्वालियर GRP के हत्थे चढ़ा शातिर ट्रेन चोर! पास से मिले 8.26 लाख के 34 बैग, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश

MP News: ग्वालियर जीआरपी ने ट्रेनों के एसी कोच से यात्रियों के बैग चुराने वाले…

29 minutes ago

‘दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करके…’, अभिषेक शर्मा की सेंचुरी पर ईशान ने लिए मजे, VIDEO वायरल

Abhishek Sharma Ishan Kishan viral video: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने…

39 minutes ago

हरियाणा में बाजरा खरीद घोटाला: गड़बड़ी मिलने पर 5 अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड, गायब मिला हजारों क्विंटल बाजरा

हरियाणा के एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड ने बाजरा खरीद में हुई भारी गड़बड़ी और हेराफेरी के…

44 minutes ago