देश

नए साल के जश्न में डूबा पूरा देश, काशी से लेकर मां वैष्णों देवी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़, दशाश्वमेध घाट पर की गई गंगा आरती

New Year 2024: नए साल का पूरी दुनिया में भव्य तरीसे से स्वागत किया जा रहा है. रात के 12 बजे लोगों ने पटाखे जलाकर और एकदूसरे के गले मिलकर बधाई दी. नया साल मनाने के लिए लोग हिल स्टेशन से लेकर अन्य जगहों पर पहले से मौजूद रहे.

सोमवार की सुबह से ही मंदिर और शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. देशभर में जश्न का माहौल है. महाकाल, काशी विश्वना से लेकर वैष्णो देवी, गंगा घाट, स्वर्ण मंदिर सहित सभी देवस्थानों में साल की पहली आरती और पूजा-पाठ किया गया.

गर्मजोशी के साथ स्वागत करने में जुटा हुआ पूरा देश

इस दौरान देश के अलग-अलग स्थानों से जश्न मनाते हुए लोगों की तस्वीरें भी सामने आई हैं. जिसमें लोग नए साल के जश्न में झूमते हुए नजर आए. पूरा देश नए साल का गर्मजोशी के साथ स्वागत करने में जुटा हुआ है.

लोग 2024 के पहले दिन को अलग-अलग तरीके से मनाने में जुटे हुए हैं. कोई मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन कर रहा है तो कोई नए रेजोल्यूशन के साथ अपने दिन की शुरुआत कर रहा है.

यह भी पढ़ें- ‘जो बेजुबान की जुबान भी जानते हैं वो राम हैं..’, दिल्ली में बोले इंद्रेश कुमार, आरिफ खान ने कहा- अनैतिकता पर लगाम लगाने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम की जरूरत

मंदिरों में भक्तों की लगी कतारें

इसी बीच नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में साल के पहले दिन भव्य आरती की गई. आरती में सैकड़ों लोग शामिल हुए. वहीं, महाराष्ट्र के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में नए साल 2024 की पहली काकड़ आरती की गई.

हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने साल के पहले दिन गंगा में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की. इसके अलावा नए साल के अवसर पर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती और सूर्य पूजा की गई.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

5 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

5 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

5 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

6 hours ago