Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जैसलमेर में जिंदा बम मिलने से हड़कंप, पुलिस और एयरफोर्स ने किया इलाका सीज

जैसलमेर के किशनघाट में एक नर्सरी के पास जोगियों की बस्ती में शुक्रवार सुबह एक जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस और एयरफोर्स की टीमों ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है.

Jaisalmer bomb

जैसलमेर: जैसलमेर जिले के किशनघाट इलाके में शुक्रवार सुबह एक जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया. यह बम किशनघाट के पास स्थित नर्सरी के सामने जोगियों की बस्ती में पाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और एयरफोर्स की टीमें पहुंच गईं और पूरे इलाके को सीज कर दिया गया.

प्रत्यक्षदर्शी अर्जुन नाथ ने दी सूचना

प्रत्यक्षदर्शी अर्जुन नाथ ने सबसे पहले इस संदिग्ध वस्तु को देखा और तुरंत किशनघाट के सरपंच प्रतिनिधि कल्याणराम को इसकी सूचना दी. कल्याणराम ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही पुलिस और एयरफोर्स की टीमें मौके पर रवाना हुईं और इलाके की घेराबंदी कर दी.

सुरक्षा बलों ने जांच की प्रक्रिया की शुरू

बताया जा रहा है कि यह घटना बीती रात करीब 10:30 बजे की है, जब पाकिस्तान द्वारा जैसलमेर क्षेत्र पर किए गए हमले के दौरान यह बम गिरा था. सुरक्षा बलों ने बम को सुरक्षित करने के साथ ही जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है. बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि जिंदा बम को निष्क्रिय किया जा सके और किसी भी तरह के खतरे को टाला जा सके.

पूरे इलाके में चला रहा तलाशी अभियान

फिलहाल सुरक्षा बल पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं और आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि हमले के पीछे पाकिस्तान की मंशा क्या थी और क्या इस घटना से जुड़ी कोई और संदिग्ध गतिविधि क्षेत्र में देखी गई है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital