देश

Tomatoes Stolen: खेत से चुरा ले गए ढाई लाख का टमाटर; महिला किसान का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

Tomatoes Stolen: आसमान छू रहे टमाटर के दाम के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल, कर्नाटक के एक महिला किसान के खेत से चोरों ने भारी मात्रा में टमाटर की चोरी कर डाली. आमतौर पर चोरों की नजर कीमती वस्तुओं पर होती है. चोर लोगों के खजाने पर धाबा बोलते हैं. लेकिन इस बार तो चोरों ने महिला के खेत में ही सेंध लगा दी. चोरी किया हुआ टमाटर की कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताया जा रहा है. महिला किसान ने आरोप लगाया है कि उसके खेत से टमाटर की चोरी हो गई है. ये चोरी कोई आम चोरी नहीं बल्कि ढाई लाख से ज्यादा की है. अब महिला किसान पुलिस से मदद की गुहार लगा रही हैं.

पीड़ित महिला किसान का रो-रोकर बुरा हाल

किसान धारिणी ने कहा, “हमें सेम की फसल में भारी नुकसान हुआ और टमाटर उगाने के लिए कर्ज लिया था. हमारी फसल अच्छी हुई और संयोग से कीमतें भी ऊंची थीं.” उन्होंने बताया कि चोरों ने 50-60 बोरी टमाटर ले जाने के अलावा बाकी खड़ी फसल भी नष्ट कर दी. धारिणी की शिकायत के आधार पर, हेलीबीडु पुलिस स्टेशन में चोरी का मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि महिला किसान का रो-रोकर बुरा हाल है. वो सरकार से मुआवजे की मांग कर रही है.

हलेबीडु पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने सुपारी और अन्य फसलों की चोरी के बारे में सुना था लेकिन कभी नहीं सुना कि किसी ने टमाटर चुराए हों. यह पहली बार है कि हमारे पुलिस स्टेशन में ऐसा कोई मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: गश्त कर रहे दारोगा की पिस्टल छीनकर भागे पशु तस्कर, पुलिस ने पीछा कर दोनों बदमाशों को किया गिरफ्तार, अब…

देश में महंगाई की मार

बता दें कि हाल के दिनों में प्याज ही नहीं बल्कि टमाटर भी लोगों की आंखों से आंसू निकाल रहा है. देश के कई शहरों में टमाटर की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच चुकी है. देश की राजधानी दिल्ली में तो कई स्थानों पर टमाटर की कीमत 200 रुपये किलो पहुंच चुकी है. वीकली मार्केट में भी खराब क्वालिटी का टमाटर 120 रुपये किलो मिल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago