देश

Lucknow: बदमाशों ने दिनदहाड़े फ्लैट में घुसकर की लूटपाट, विरोध करने पर महिला को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गाजीपुर थाना इलाके के शक्तिनगर में स्थित एक अपार्टमेंट में बदमाशों ने धावा बोल दिया. जहां फ्लैट में अकेले मौजूद एक महिला को बदमाशों ने बंधक बनाकर पहले लूटपाट की, उसके बाद उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गए. महिला की दिन दहाड़े हुई हत्या से हड़कंप मच गया. जहां पर ये घटना हुई, वहां से चंद कदमों पर लेखराज पुलिस चौकी है. वारदात के बाद से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

महिला की हत्या कर फरार हुए बदमाश

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर थाना इलाके में शक्तिनगर में एफएम अपार्टमेंट है. जिसमें चौथी मंजिल पर चार नंबर कमरे में नफीसा अपने पति के साथ रहती थी. बुधवार को पति जब नमाज पढ़ने गए थे. तभी तीन बदमाश लूट के इरादे से फ्लैट में घुस गए. नफीसा को बंधक बनाने के बाद गहने और नकदी लूट लिए. उसके बाद नफीसा की हत्या कर बदमाश मौके से फरार हो गए.

वारदात की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. वहीं लखनऊ उत्तरी डीसीपी सैयद मोहम्मद कासिम आब्दी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची. अपार्टमेंट में मौजूद गार्ड समेत कई लोगों से पूछताछ की गई है. सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. जिसमें कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- बाबा बागेश्वर से आशीर्वाद लेने पहुंचे टीम इंडिया के गेंदबाज कुलदीप यादव, वायरल हो रही है तस्वीरें

20 मई को महिला की गला रेतकर हत्या

इससे पहले भी 20 मई को चिनहट थाना इलाके में दिनदहाड़े एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. वारदात के समय महिला घर में अकेली थी. पति एफसीआई में नौकरी करते थे. जिसके चलते वह ड्यूटी पर गए थे. बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago