संघ प्रमुख मोहन भागवत
इजरायल हमास के बीच जारी जंग के 15 दिन बीत चुके हैं. युद्ध को लेकर दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसी बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी एक कार्यक्रम के दौरान हमास-इजरायल युद्ध पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म सभी धर्मों का सम्मान करता है. भारत में कभी ऐसे मुद्दों पर विवाद नहीं होता है, जिसकी वजह से आज हमास और इजरायल युद्ध की आग में जल रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक, मोहन भागवत शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस देश में एक धर्म, संस्कृति ऐसी है जो सभी धर्मों का सम्मान करती है. वह सिर्फ हिंदू धर्म है. ये हिंदुओं का देश है, इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं कि हम अन्य सभी धर्मों को खारिज कर दें.
संघ प्रमुख भागवत ने आगे कहा कि यहां जब आप हिंदू कहते हैं तो ये बताने की जरूरत नहीं होती है कि मुसलमानों को भी सुरक्षा दी गई है. केवल हिंदू ही ऐसा करते हैं. ये सिर्फ भारत में होता है. दुनिया के दूसरे देशों में बिल्कुल भी नहीं होता. मोहन भागवत ने आगे कहा कि दुनिया में सभी जगह युद्ध हो रहे हैं. रूस-यूक्रेन और हमास-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को देख ही रहे होंगे, लेकिन हमारे देश में ऐसे मुद्दों पर कभी लड़ाई नहीं हुई.
यह भी पढ़ें- वेस्ट बैंक की अल-अंसार मस्जिद पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, बड़े हमले की प्लानिंग कर रहे थे हमास के लड़ाके
बता दें कि गाजा में इजरायल की तरफ से की जा रही बमबारी में अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. युद्ध की शुरुआत उस समय हुई थी, जब आतंकी संगठन हमास ने इजरायल में घुसपैठ करके रॉकेट से हमला कर दिया था. इस हमले में करीब 1400 लोगों की मौत हो गई थी. इसी के बाच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध की घोषणा की थी.
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…
फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…
प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में…
अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…