केंद्रीय मंत्री के साथ धक्का-मुक्की
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट को शनिवार को जारी कर दिया. प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी होने के बाद टिकट कटने या फिर नाम न आने से नाराज नेताओं और उनके समर्थकों ने बीजेपी दफ्तर में जमकर हंगामा किया. जिसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ भी धक्का-मुक्की हुई. जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.
बता दें कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर शनिवार को बीजेपी कार्यालय पर उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद थे. लिस्ट जारी होने के बाद टिकट न मिलने से नाराज बीजेपी नेताओं के समर्थक एकदूसरे से भिड़ गए. जिसमें भूपेंद्र यादव के साथ भी कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की और उनके गार्ड से हाथापाई हुई. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ कार्यकर्ता एक सुरक्षा गार्ड से मारपीट कर रहे हैं. बीजेपी ने अब तक पांच लिस्ट में 228 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.
वहीं इस मामले को लेकर जबलपुर के एसपी एपी सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के गनर की शिकायत पर लोक सेवक की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है, जिसमें मध्य प्रदेश चुनाव अभियान समिति के प्रभारी भूपेंद्र यादव के साथ धक्का-मुक्की हुई है.
यह भी पढ़ें- कांग्रेसी ताला लेकर चलते हैं, जनकल्याणकारी योजनाओं पर डाल देते हैं ताला- विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम शिवराज
बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी कार्यालय में भूपेंद्र यादव और राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार के बीच तीखी बहस हुई. जिसके बाद कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए.
वहीं इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि ” हम यहां आए हैं. उन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करेंगे. शांति से उनकी बातों को सुना जाएगा. उसका समाधान निकाला जाएगा.” वहीं गनर के साथ मारपीट के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका कोई भी गनर नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…
कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…
Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…
Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.47 करोड़ के सोने के साथ…
DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…
पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में…