इजरायल की एयर स्ट्राइक
Israel Hamas war: इजरायल और हमास के छिड़े युद्ध का आज (22 अक्टूबर) 16वां दिन है. इन 16 दिनों में इस जंग में भीषण तबाही हुई है. दोनों पक्षों की तरफ से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. लाखों लोग बेघर हो गए हैं. वहीं अब इजरायल ने गाजा पट्टी के वेस्ट बैंक में एयर स्ट्राइक की है. जिसमें कई हमास आतंकियों के मारे जाने की खबर है. ये हमला इजरायली सेना ने एक मस्जिद पर किया है. जहां से आतंकी हमले की सजिश रच रहे थे.
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में स्थित एक मस्जिद पर एयर स्ट्राइक की. जिसमें आतंकी छिपे हुए थे. ये हमास के लड़ाके हमले की साजिश को यहां बैठकर प्लानिंग करते थे. बताया जा रहा है कि इजरायल की तरफ से वेस्ट बैंक में किया गया अब तक का दूसरा सबसे बड़ा हमला है.
IDF ने कहा कि जेनिन शरणार्थी शिविर के पास अल-अंसार मस्जिद के नीचे वाले परिसर में हमास और फिलिस्तानी इस्लामिक जिहाद के लड़ाके मौजूद थे. ये वही लड़ाके थे, जिन्होंने हाल ही में इजरायल पर हमला किया था. IDF का दावा है कि मस्जिद में मौजूद हमास के लड़ाके बड़े आतंकवादी हमले की योजना बना रहे थे. सेना ने इस हमले के बाद तस्वीरें जारी की हैं. जिसमें एक मस्जिद के नीचे एक बंकर का एंट्री गेट दिखाई दे रहा है.
हमले को लेकर फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट एंबुलेंस सेवा ने कहा कि इस एयर स्ट्राइक में एक फिलिस्तीनी नागरिक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हैं. शरणार्थी शिविर में रहने वालों को शिविर से दूर रहने के लिए कहा गया है. क्योंकि शिविर के आसपास आतंकियों की घुसपैठ होने का दावा किया जा रहा है.
फिलिस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि इजरायल पर 7 अक्टूबर को हमास की तरफ से किए गए हमले के बाद से ही इजरायली सेना गाजा में बमबारी कर रही है. गुरुवार को इजरायली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में 84 फिलिस्तीनियों को मार डाला. वहीं IDF का कहना है कि शरणार्थी शिविर में किए गए हमले का उद्देश्य संदिग्धों को पकड़ना और हथियार जब्त करना था.
-भारत एक्सप्रेस
UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…
Varanasi Air Show: वाराणसी के नमो घाट पर गंगा नदी के ऊपर गूंजा भारतीय वायुसेना…
BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…
मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…
फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…