नंद गोपाल गुप्ता. (फाइल फोटो)
India Vs Bharat: देश के नाम को लेकर मौजूदा समय में विवाद बढ़ता ही जा रहा है. इंडिया और भारत में से सरकार द्वारा भारत नाम रखने की बात पर विपक्ष जहां सरकार पर हमलावर दिख रहा है, वहीं यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. पर सवाल उठाते हुए इसे भारतीय अंग्रेज कह डाला है.
I.N.D.I.A. फिर कभी और
यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. पर जमकर निशाना साधा है. इंडिया और भारत को लेकर चल रहे इस विवाद पर नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने X से ट्वीट करते हुए लिखा है कि अंग्रेजी और अंग्रेजीयत का प्रतिनिधित्व सनातन को गाली देने में गौरव महसूस करने वाले कर रहे हैं.
अंग्रेज और अंग्रेजियत से उपजा I.N.D.I.A.
नंदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘महा महीयशी शकुंतला पुत्र भरत के नाम से उपजे भारत की गौरवशाली सनातन परंपरा का मुकाबला अंग्रेज और अंग्रेजियत से उपजे I.N.D.I.A. गठबंधन के भारतीय अंग्रेज कैसे कर पाएंगे? भारत का प्रतिनिधित्व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के महानायक आदरणीय नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. वहीं अंग्रेजी और अंग्रेजीयत का प्रतिनिधित्व सनातन को गाली देने में गौरव महसूस करने वाले कर रहे हैं. निर्णय 140 करोड़ गौरवशाली सनातनी स्वयं कर देंगे. यह भारत का दौर है, I.N.D.I.A. फिर कभी और.’ बता दें कि कांग्रेस से लेकर तमाम विपक्षी दल केंद्र सरकार पर देश के नाम को लेकर हमलावर हैं.
इसे भी पढ़ें: Chandrayaan-3: चांद की सतह पर दिखा लाल और नीला रंग, प्रज्ञान रोवर ने भेजी नई तस्वीर
कहां से शुरु हुआ इंडिया वर्सेस भारत विवाद
दरअसल, यह मामला तब शुरु हुआ जब हाल ही में होने वाले जी 20 शिखर सम्मेलन से पहले राष्ट्रपति भवन की ओर से डिनर के लिए दूसरे देशों के राष्ट्रप्रमुखों को भेजे गए इन्विटेशन में ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा हुआ था. इस लेटर को लेकर ही यह पूरा विवाद शुरु हुआ. लेटर के सामने आने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र की मोदी सरकार पर यह आरोप लगाया कि वह चोरी छुपे देश का नाम और पहचान बदल रही है.
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…