देश

Pariksha Pe Charcha: ‘परीक्षा पे चर्चा’ होगी और भी खास, इस बार PM Modi करेंगे सुंदर नर्सरी में छात्रों से संवाद

Pariksha Pe Charcha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) करते दिखाई देंगे. इस बार की चर्चा और भी खास होने वाली है, क्योंकि ये चर्चा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सुंदर नर्सरी में होगी. परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से पहले इससे जुड़ी कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिसमें प्रधानमंत्री छात्रों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

सुंदर नर्सरी में होगी परीक्षा पे चर्चा

1 मिनट 49 सेकंड के वीडियो की शुरुआत एक छात्रा की आवाज से होती है, वह बताती है कि इस बार एक खुली सी जगह- सुंदर नर्सरी में यह प्रोग्राम होना है. इसके बाद पीएम मोदी वीडियो में दिखाई देते हैं और वह छात्रों से पूछते हैं कि मकर संक्रांति में क्या खाते हैं? इस पर छात्र जवाब देते हैं कि वे तिल-गुड़ खाते हैं.

जारी किया गया वीडियो

वीडियो में दिखाई देता है कि पीएम मोदी के हाथ में तिल-गुड़ से भरी थाली होती है और वह छात्रों से हंसते हुए कहते हैं कि एक ही लेना ऐसा कोई नियम नहीं है. अगर ज्यादा पसंद है तो और भी खा सकते हैं.

इसके बाद पीएम मोदी वहां मौजूद छात्रों से उनके निवास स्थान के बारे में भी पूछते हैं. प्रधानमंत्री, छात्रों के साथ संवाद करते हुए अपने स्कूली दिनों के बारे में बताते हैं. वह कहते हैं कि मुझे याद है कि मेरे टीचर, मेरी हैंडराइटिंग को ठीक करने के लिए काफी मेहनत करते थे. मुझे लगता है कि उनकी हैंडराइटिंग अच्छी हो गई होगी, लेकिन मेरी नहीं हुई.

छात्रों की हौसला अफजाई करते दिए पीएम

पीएम मोदी बातचीत के दौरान छात्रों की हौसला अफजाई भी करते दिखाई देते हैं. वह क्रिकेट का जिक्र करते हुए कहते हैं कि बैट्समैन प्रेशर की परवाह नहीं करता है बल्कि उनका पूरा ध्यान बॉल पर होता है.

10 फरवरी को होगा प्रसारण

बता दें कि परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) का एपिसोड 10 फरवरी सुबह 11 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट होगा.

यह भी पढ़ें- Pariksha Pe Charcha: नए अंदाज में होगी ‘परीक्षा पे चर्चा’, पीएम मोदी, सद्गुरू और दीपिका पादुकोण समेत कई दिग्गज देंगे छात्रों को टिप्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी), परीक्षा से जुड़े तनाव को सीखने के उत्सव में बदलने की पहल है. इसके 8वें संस्करण में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई. वर्ष 2018 में परीक्षा पे चर्चा एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन के रूप में विकसित हुआ है, जिसने वर्ष 2025 में अपने 8वें संस्करण के लिए 3.56 करोड़ पंजीकरण प्राप्त किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

37 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago