देश

आखिर क्यों अचानक बंद किया गया प्रेमानंद महाराज का रात्रि दर्शन, अब नहीं निकलेगी पदयात्रा, आश्रम ने दी जानकारी

Saint Premanand Maharaj News: पूज्य प्रेमानंद जी महाराज, जिन्हें राधारानी के परम भक्त के रूप में जाना जाता है, की लोकप्रियता न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी फैली हुई है. उत्तर प्रदेश स्थित वृंदावन में स्थित श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम में वे अपने प्रवचनों के माध्यम से लाखों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं. उनके प्रवचन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब के माध्यम से भी बड़ी संख्या में लोग सुनते हैं. हर दिन हजारों भक्त वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचते हैं.

रात 2 बजे से ही उनके मार्ग में श्रद्धालु एकत्र हो जाते थे, ताकि महाराज जी के दर्शन कर सकें. लेकिन इसी बीच उनके अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण और दुखद समाचार सामने आया है, जिसे लेकर भक्तों के बीच गहरी चर्चा हो रही है.

दरअसल, वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के देर रात भ्रमण और राधा कैली कुंज में दर्शन के कार्यक्रम को अनिश्चितकालीन समय के लिए रोक दिया गया है. यह निर्णय महाराज जी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. आश्रम के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट Bhajan Marg के माध्यम से 6 फरवरी की सुबह एक पोस्ट साझा की गई.

जिसमें लिखा है कि- आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ व बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:00 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है.” यह पोस्‍ट 6 फरवरी की सुबह आश्रम द्वारा की गई है.

गंभीर स्वास्थ्य स्थिति बनी चिंता का विषय

प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं और उन्हें रोजाना डायलिसिस करवाना पड़ता है, जिसके कारण उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है. इसी वजह से आश्रम प्रशासन और अनुयायियों ने मिलकर यह निर्णय लिया है ताकि महाराज जी को अधिक आराम मिल सके. संत प्रेमानंद महाराज के भक्तों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही थी. रात 2 बजे निकलने वाली इस यात्रा में भजन-कीर्तन, साउंड सिस्टम और भारी भीड़ के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

कई निवासियों ने शिकायत की थी कि देर रात होने वाली यह गतिविधि उनके लिए असुविधाजनक साबित हो रही है, विशेष रूप से बुजुर्ग, बीमार लोग और सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे इससे प्रभावित हो रहे थे. इसके अलावा, मार्ग अवरुद्ध होने की वजह से आपातकालीन परिस्थितियों में बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी हो रही थी. स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी, ताकि आम जनता को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें: काउंटिंग से पहले ही एक्शन मोड में Arvind Kejriwal, सभी 70 उम्मीदवारों की बुलाई बैठक, जानें क्या है वजह

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

2 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago