देश

CM Yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, डायल 112 के व्हाट्सएप पर आया मैसेज

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है. बीते 23 अप्रैल को डायल 112 के व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कराया गया है. जिसके बाद यूपी एटीएस समेत सभी एजेंसी जांच में जुट गई है.

डायल 112 मुख्यालय के व्हाट्सएप डेस्क पर 23 अप्रैल की रात 20:22 बजे 9151400148 नंबर से धमकी भरा मैसेज आया. उक्त नंबर पर उर्दू में लगी DP पर अल्लाह लिखा है. पुलिस की शुरुआती पड़ताल में उक्त नंबर का यूजर कथित तौर पर रिहान नामक युवक बताया जा रहा है. जिसके बाद 24 अप्रैल की सुबह सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरि ने कहा कि एक शिकायत मिली है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित का पता लगाया जा रहा है. इसके साथ ही अन्य एजेंसियों को भी सूचना दे दी गई है.

बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई हो. इससे पहले भी सीएम योगी को सोशल मीडिया के जरिए ऐसी कई धमकियां मिल चुकी है. हालांकि धमकी मिलते ही पुलिस एक्टिव हो जाती है और मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजती है.

ये भी पढ़ें: मुझे PM नहीं बनना- अखिलेश से मुलाकात के बाद बोले नीतीश कुमार, बताया पीएम पद के चेहरे पर कब होगा फैसला

गौरतलब है कि बीते दिनों नोएडा के सेक्टर 16-ए स्थित एक निजी चैनल के मैनेजर विजय कुमार ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी कंपनी के सीएफओ कुशन चक्रवर्ती को ई-मेल भेजकर अज्ञात बदमाशों ने पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई महत्वपूर्ण लोगों को जान से मारने की धमकी दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

29 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

29 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

45 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago