होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
देशभर में बारिश के आसार
Weather Update: कुछ दिनों से दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने से तापमान कम रहा. अप्रैल के आखिरी सप्ताह में भी ज्यादा गर्मी नहीं पड़ेगी. न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है. हालांकि एक बार फिर दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलेगा. 25 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच कई राज्यों में बारिश हो सकती है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कहा कि इस महीने के अंत तक देश में लू की स्थिति लौटने की संभावना नहीं है और शुक्रवार से उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में फिर से बारिश होने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में यह 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को मौसम सुहाना बना रहा और इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 26 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में और 28 अप्रैल से उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है. 27 और 28 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है. तेज हवा और हाल ही में हुई बारिश से शहर की हवा साफ हो गई है.
ये भी पढ़ें- नेपाल से उड़ान भरते ही Fly Dubai की फ्लाइट के इंजन में लगी आग, काठमांडू एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
आईएमडी ने 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दक्षिणी जिलों में गरज या ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी की है. अगले तीन-चार दिनों तक तमिलनाडु और केरल में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 24 अप्रैल को तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु, 28 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, 24 अप्रैल से 27 अप्रैल के दौरान केरल और 27 अप्रैल को तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…