देश

VIDEO: केदारनाथ धाम के खुले कपाट, भारी बर्फबारी के बीच दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़, 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है मंदिर, देखें वीडियो

Char Dham Yatra: देश के चार धामों में से प्रमुख केदारनाथ धाम के कपाट आज दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं. मंदिर के कपाट सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर पूरे विधि-विधान के साथ खोले गए है. जानकारी के मुताबिक मंदिर को सजाने में करीब 20 क्विंटल फूलों का इस्तेमाल किया गया है. कपाट खुलने के अवसर पर पूरे मंदिर को फूलों से सजाया जाता है.

बता दें कि केदारनाथ में भारी बर्फबारी के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं. वहीं मिली जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में करीब 8 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं. इससे पहले सोमवार को बाबा की डोली ऊखीमठ से केदारनाथ लाई गई थी. कपाट खुलने के साथ ही अब अगले छह महीने तक श्रद्धालु मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे.

मौसम विभाग की ओर से 29 अप्रैल तक बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. जिसकी वजह से राज्य सरकार ने रविवार को केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण 30 तारीख तक के लिए बंद कर दिया. जबकि ऋषिकेश, गौरीकुंड, गुप्तकाशी और सोनप्रयाग सहित कई जगहों पर यात्रियों को फिलहाल वहीं ठहरने का निर्देश दिया गया है.

पांचवें ज्योतिर्लिंग के रूप में मान्यता प्राप्त

समुद्र तल से 3 हजार 581 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर को पांचवें ज्योतिर्लिंग के रूप में भी पूजा जाता है. मान्यता है कि यहीं पर भगवान शिव ने पांडवों को बैल के रूप में दर्शन दिए थे. इस भव्य मंदिर का निर्माण जगतगुरु आदि शंकराचार्य ने 8वीं और 9वीं शताब्दी में करवाया था. तत्कालीन गढ़वाल नरेश ने मंदिर निर्माण की सारी व्यवस्था की.

ये भी पढ़ें- नेपाल से उड़ान भरते ही Fly Dubai की फ्लाइट के इंजन में लगी आग, काठमांडू एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी

केदारनाथ धाम में रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी और बारिश को देखते हुए श्रद्धालुओं से यात्रा शुरू करने से पहले राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है. भक्तों को केदारनाथ आने से पहले मौसम की जांच करने के लिए भी कहा गया है. इसके साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है. अक्षय तृतीय पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:35 पर और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:41 पर श्रद्धालुओं के लिए खोले गए.  दोनों धामों में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘नेताओं की चमड़ी मोटी होती है’: अमिताभ सिन्हा की किताब में दिखी पीएम मोदी की कार्यशैली और मानवीय छवि

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब 'कुछ कही, कुछ अनकही' का नई दिल्ली में विमोचन…

5 minutes ago

हुनरमंद युवाओं का रोजगार कोई नहीं छीन सकता, लखनऊ में पीएम मोदी ने समझाया कौशल का महत्व

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…

17 minutes ago

ITI डॉलीगंज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, बताया कैसे साकार होगा कौशल विकास

आईटीआई डॉलीगंज, श्री विजयपुरम में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अंडमान…

25 minutes ago

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

46 minutes ago

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

1 hour ago

गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर

अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

2 hours ago