देश

खेलते-खेलते मौत के गड्ढे में उतरे मासूम! सीहोर में तीन बच्चों की डूबने से गई जान, इलाके में पसरा मातम

Sehore News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, बच्चे खेलते-खेलते बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में उतर गए थे और गहराई अधिक होने के कारण बाहर नहीं निकल सके.

यह घटना दोपहर करीब 1 बजे सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में मोगरा रोड के पास हुई. बताया जा रहा है कि बच्चे वहां खेलने गए थे. इसी दौरान वे नहाने के लिए पानी से गड्ढे में उतर गए, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण डूब गए.

मृतकों की पहचान 12 वर्षीय प्रशांत, उसके 10 वर्षीय भाई पृथ्वीराज और 11 वर्षीय दिक्षांत के रूप में हुई है. प्रशांत और पृथ्वीराज सुभल बागरी के बेटे थे, जबकि दिक्षांत अखिलेश बागरी का पुत्र था. तीनों इछावर के वार्ड नंबर 12 के निवासी थे.

घटना का पता तब चला जब स्थानीय लोगों ने पानी में बच्चों के शव तैरते हुए देखे और इसकी सूचना पुलिस को दी.

बारिश की वजह से गड्ढे में भरा था पानी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत चौबे ने बताया कि बच्चों के परिजनों ने पुलिस को डूबने की सूचना दी थी.

उन्होंने कहा,

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां अलग-अलग उम्र के तीन बच्चे मिले. मोगरा रोड पर मौजूद गड्ढा बारिश के पानी से भरा हुआ था. पानी की अधिक गहराई के कारण बच्चे खुद को संभाल नहीं सके और हादसे में तीनों की मौत हो गई.

पुलिस टीम ने शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

एएसपी चौबे ने बताया कि पुलिस इस घटना की सभी पहलुओं से जांच कर रही है. इसमें गड्ढे की स्थिति और किसी प्रकार की लापरवाही की संभावना की भी जांच की जाएगी.

लापरवाही की होगी जांच

उन्होंने कहा कि हम विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच करेंगे. यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो उस एंगल से भी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- कारोबार से तख्त तक का सफर, आखिर क्यों खास है 1757 में कोलकाता की टकसाल से जारी हुआ वह पहला रुपया?

इस घटना के बाद मानसून के दौरान खुले और पानी से भरे निर्माणाधीन गड्ढों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं, खासकर उन इलाकों में जहां बच्चे खेलने के लिए पहुंच जाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

क्या असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने CJP नेताओं को दी धमकी?

सोशल मीडिया पर इन दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से जुड़े कुछ वीडियो…

12 minutes ago

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…

27 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

29 minutes ago