सावन शुक्ल अष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा का विशेष संयोग
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: 20 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद पावन है. आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जिसे ‘मासिक दुर्गाष्टमी’ के रूप में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. आज के दिन विशाखा नक्षत्र और इंद्र योग का ऐसा अद्भुत मेल बन रहा है, जिसमें मां जगदंबा और भगवान विष्णु दोनों की कृपा एक साथ प्राप्त होगी.
वहीं मान्यता है कि आज के दिन मां दुर्गा की आराधना करने और छोटी कन्याओं को भोजन कराने से जीवन के सारे दरिद्र और संकट पल भर में दूर हो जाते हैं.
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन शुक्ल अष्टमी तिथि 20 अगस्त को रात 09:18 बजे तक प्रभावी रहेगी. आज पूरे दिन वृश्चिक राशि में चंद्रमा विराजमान रहेंगे. आज मां दुर्गा की पूजा करते समय दीपक में लौंग डालकर आरती करने से शत्रु बाधा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.
सुबह का शुभ समय: सुबह 05:53 से 07:31 बजे तक
दिन का चर समय: सुबह 10:46 से दोपहर 12:24 बजे तक
दोपहर का लाभ समय: दोपहर 12:24 से 02:02 बजे तक
दोपहर का अमृत समय: दोपहर 02:02 से 03:40 बजे तक
शाम का शुभ समय: शाम 05:18 से 06:56 बजे तक
पंचांग के अनुसार, आज गुरुवार को दोपहर 01:46 बजे से दोपहर 03:20 बजे तक राहुकाल का अशुभ समय रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राहुकाल में कोई भी नया कार्य, बड़ा लेन-देन या मांगलिक कार्य शुरू नहीं करना चाहिए. इसके अलावा सुबह 05:57 से 08:15 बजे तक भद्रा काल भी रहेगा.
आज के दिन (Today Panchang in hindi)छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर आदरपूर्वक घर बुलाएं, उन्हें सात्विक भोजन कराएं और अपनी सामर्थ्य के अनुसार वस्त्र, दक्षिणा या उपहार देकर आशीर्वाद लें. आज पूजा के दौरान लाल, हरे या पीले रंग के वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है.
आपने आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 August 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.
Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…
DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…
UP Roadways Record: दिवाली के दौरान 6 से 11 नवंबर तक यूपी रोडवेज की बसों…
Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…
CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…
PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…