देश

अमृत उद्यान में इस बार तीन नए आकर्षण: जलधारा भी शामिल, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया उद्घाटन

राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान में तीन नए आकर्षण जुड़ गए हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अमृत उद्यान में शनिवार को प्लूमेरिया गार्डन, बरगद ग्रोव और बैबलिंग ब्रूक का उद्घाटन किया.

राष्ट्रपति भवन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के एक्स अकाउंट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये तीनों उद्यान आमजन के लिए 14 सितंबर तक खुले रहेंगे.

बबलिंग ब्रुक अब अमृत उद्यान का हिस्सा

एक्स पोस्ट में लिखा गया, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति संपदा में प्लुमेरिया गार्डन, बरगद ग्रोव और बबलिंग ब्रुक का उद्घाटन किया. घास के टीलों और क्यूरेटेड वृक्षारोपण वाला प्लुमेरिया गार्डन, रिफ्लेक्सोलॉजी पथों वाला बरगद ग्रोव, पंचतत्व पथ और वन-प्रेरित ध्वनि परिदृश्य और झरनों, मूर्तिकला की टोंटियों, सीढ़ीनुमा पत्थरों और एक उभरे हुए परावर्तक कुंड वाला बबलिंग ब्रुक अब अमृत उद्यान का हिस्सा हैं, जो 14 सितंबर, 2025 तक जनता के लिए खुला रहेगा.”

इससे पहले, गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2025 का उद्घाटन किया था.

आम जनता के लिए खुलेगा अमृत उद्यान

अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव के दौरान 16 अगस्त से 14 सितंबर, 2025 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा. इस दौरान, उद्यान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा और अंतिम प्रवेश शाम 5:15 बजे होगा. देखभाल के कारण उद्यान सभी सोमवार को बंद रहेगा.

अमृत उद्यान में प्रवेश के लिए पंजीकरण अनिवार्य है और यह निःशुल्क है. आगंतुक राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. आगंतुक गेट संख्या 35 के बाहर स्थित स्वयं सेवा कियोस्क के माध्यम से भी सीधे अपना पंजीकरण करा सकते हैं.

नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास गेट नंबर 35 से होगा प्रवेश

आपको बताते चलें, अमृत उद्यान में प्रवेश नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास, राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से किया जा सकता है. आगंतुक उद्यान के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स, हैंडबैग, पानी की बोतलें, बच्चों की दूध की बोतलें और छाते ले जा सकते हैं. इनके अलावा, कोई अन्य सामान को ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में उमंग, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

6 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

20 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

34 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

36 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

1 hour ago