देश

Voter Adhikar Yatra: बिहार में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ ऐतिहासिक होगी- तेजस्वी यादव

Voter Adhikar Yatra: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार के सासाराम से अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ (Voter Adhikar Yatra) की शुरुआत रविवार से करने वाले हैं. इस यात्रा में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के नेता शामिल होंगे.

इस आयोजन को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह यात्रा ऐतिहासिक होगी और बिहार के 14 करोड़ लोगों का आशीर्वाद हम लोगों को मिलेगा.

वोटर का अधिकार केवल वोट देना नहीं

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है. हम लोग जनता के बीच जा रहे हैं. सिर्फ वोटर का अधिकार वोट देना ही नहीं है. हम उन्हें वोट की रक्षा को लेकर जागरूक करेंगे और उनकी समस्याओं को भी उठाएंगे और स्थानीय मुद्दों की भी चर्चा करेंगे. महागठबंधन की सरकार बनने के बाद हम लोग क्या करेंगे, इसे भी लोगों को बताया जाएगा.

उन्होंने कहा कि हमारी यह कोई पहली यात्रा नहीं है. हम लोग इससे पहले भी जाते रहते हैं. जनसमर्थन देखकर एनडीए के लोग डर जाते हैं. प्रधानमंत्री बिहार आते हैं तो बच्चों के स्कूल को बंद कर दिया जाता है. खाली डायलॉगबाजी करने से कुछ नहीं होता. जब पीओके कब्जा करने का मौका मिला था, तब तो अमेरिका के राष्ट्रपति के कहने से डर गए.

आखिर 11 साल से क्या किया

राजद नेता तेजस्वी यादव ने देश में डेमोग्राफी चेंज होने के बयान को लेकर कहा कि आखिर 11 साल से क्या कर रहे थे? झारखंड में भी ये मुद्दा उठाया गया था, जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया था. जब-जब चुनाव आता है, इन्हें घुसपैठियों की याद आ जाती है.

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस बार महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत देने जा रही है. सभी जाति और धर्म के लोगों का आशीर्वाद हम लोगों को मिल रहा है और महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है. यही कारण है कि अन्य राजनीतिक पार्टियां डरी हुई हैं और ऊटपटांग बातें बोल रही हैं.

ये भी पढ़ें:“बिहार चुनाव में महागठबंधन को पड़ेगा एनडीए का मुक्का”, राहुल गांधी की बिहार यात्रा पर जमकर बरसे अजय आलोक

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

6 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

8 minutes ago

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

30 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

32 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

42 minutes ago