देश

Kerala factory accident: पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान, पूरम उत्सव की खुशियां मातम में बदलीं

Kerala factory accident: केरल के त्रिशूर में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट में 13 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना ने आने वाले त्रिशूर पूरम उत्सव की तैयारियों पर भी दुख की छाया डाल दी है.

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए घंटों तक अभियान चलाया गया. अधिकारियों के अनुसार, कुल 13 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 5 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने इसे बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना बताया. पीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की त्रासदी किसी भी परिवार के लिए असहनीय होती है.

सरकार ने तुरंत राहत की घोषणा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी. प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव सहायता प्रभावित परिवारों तक पहुंचाएगी.

इस घटना पर विपक्षी दलों के नेताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है. राहुल गांधी ने इसे बेहद हृदयविदारक बताते हुए कहा कि घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मिलना चाहिए और राहत कार्यों में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए. प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी शोक जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

सीपीआई नेता बिनॉय विश्वम ने पीड़ित परिवारों के लिए पर्याप्त मुआवजे और विशेष चिकित्सा सुविधा की मांग की है. उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों में इस्तेमाल होने वाले पटाखों की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर समीक्षा जरूरी है.

ये भी पढ़ें: लादेन को जी और मोदी को आतंकी…खड़गे के बयान पर भड़की BJP, पूछा- ओसामा के लिए इतना सम्मान क्यों?

-भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने दीं धनतेरस की शुभकामनाएं

धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…

40 minutes ago