तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का 90वां जन्मदिन ‘चुगलाखंग बौद्ध मठ’ में हर्षोल्लास के साथ मना, मोदी सरकार के मंत्री ने ऐसे दीं शुभकामनाएं
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा (Dalai Lama) का 90वां जन्मदिन रविवार को हिमाचल प्रदेश की बौद्ध नगरी मैक्लोडगंज स्थित 'चुगलाखंग बौद्ध मठ' में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर देश-विदेश से हजारों बौद्ध अनुयायी, निर्वासित तिब्बती और विदेशी पर्यटक कार्यक्रम में शामिल हुए.





