देश

क्या भारत में Tiktok की हुई वापसी? भारत सरकार ने जारी किया बयान, बताई सच्चाई

सरकार ने चीनी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म Tiktok को अनब्लॉक करने की खबर का खंडन किया है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक खबर जमकर वायरल हो रही थी. जिसमें कहा गया था कि कई यूजर्स के ब्राउजर पर टिकटॉक वेबसाइट एक्सेस हो पा रही है और वो इसे यूज कर रहे हैं.

इस खबर को लेकर अब आधिाकरिक सूत्रों की ओर से बयान सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि भारत सरकार ने टिकटॉक को अनब्लॉक करने का कोई आदेश नहीं दिया है. जो भी वैब्साइट के एक्सेस का दावा कर रहे हैं वो झूठ है.

साल 2020 में बैन हुआ था Tiktok

बता दें कि जून 2020 में गलवन घाटा में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद, भारत सरकार ने टिकटॉक पर बैन लगा दिया था.

इसके अलावा कई चीनी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म भी भारत में सरकार द्वारा बैन किए गए थे. इनमें टिकटॉक, यूसी ब्राउजर और शॉपिंग एप और 59 और एप को ब्लॉक किया गया था.

बाद में भारत में सबसे चर्चित ऑनलाइन गेम पबजी सहित और भी कई एप को बैन किया गया था. वहीं आज भी इन सभी ऐप्स पर सरकार के आदेश से भारत में बैन जारी है.

‘डेटा प्राइवेसी’ के चलते लगा बैन

2020 में जब इन सभी 59 चाइनीज ऐप्स पर सरकार की ओर से बैन लगाया गया था, तब एस एप पर भारत के कुल 20 करोड़ एक्टिव यूजर्स थे.

बैन को लेकर सरकार का कहना था कि टिकटॉक को ‘डेटा प्राइवेसी’ और ‘नेशनल सिक्योरिटी रिस्क’ के कारण देशभर में ब्लॉक किया गया है.

ये भी पढ़ें- TikTok का ‘सीक्रेट कमबैक’! 200 मिलियन यूजर्स के लिए खुशखबरी, क्या आप भी चला पा रहे हैं?

भारत-चीन रिश्तों में नरमी के संकेत

भारत और चीन के बीच रिश्तों में हाल के दिनों में आई गर्माहट ने फिर से सुधार की संभावनाओं को मजबूत किया है. इसी हफ्ते चीनी विदेश मंत्री वांग यी नई दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की.

बैठकों में दोनों पक्षों ने साफ और सकारात्मक संवाद की अहमियत पर जोर दिया. वहीं, महीने के अंत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की चीन यात्रा को भी आपसी संबंधों में नए दौर की शुरुआत के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

35 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

52 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago