Tirupati Laddu Controversy: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने पिछली सरकार में तिरुपति लड्डू में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर कहा कि वह घी केमिकल से बना था. जिसका इस्तेमाल बाथरूम क्लीनर में किया जाता है.
उन्होंने वाईएसआरसीपी पर प्रसाद में मिलावट करके श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की पवित्रता को धूमिल करने का आरोप लगाया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल तक उन्होंने (वाईएसआरसीपी) केमिकल से बने घी से प्रसाद बनाया. यह घी बाथरूम साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाले रसायनों से बना था.
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कुरनूल जिले के येम्मिगनूर में किसानों को ‘आपकी जमीन – आपका अधिकार’ पट्टादार पासबुक वितरित करने के अवसर पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि वाईएसआरसीपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी दावा कर रहे हैं कि केंद्रीय जांच ब्यूरो और विशेष जांच दल ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है, लेकिन उनके अपने चाचा वाईवी सुब्बा रेड्डी ने स्वीकार किया है कि प्रसाद में मिलावट हुई थी.
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वाईएसआरसीपी द्वारा मिलावटी प्रसाद से टीटीडी को अपवित्र करने के बाद उन्होंने स्थिति को सुधारने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि पहले और अब दिए जाने वाले लड्डू में बहुत बड़ा अंतर है.
उन्होंने वाईएसआरसीपी पर जनहित के मुद्दों के लिए लड़ने के बजाय राजनीतिक उद्देश्यों के लिए शक्ति प्रदर्शन करने का भी आरोप लगाया. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने टिप्पणी की कि शक्ति प्रदर्शन चुनाव के दौरान किया जाना चाहिए.
जगन मोहन रेड्डी की हाल ही में गुंटूर यात्रा का जिक्र करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उन्होंने वाहन चालकों को असुविधा पहुंचाई.
ये भी पढ़ें- बम धमाके से दहला इस्लामाबाद! शिया मस्जिद से बाहर आत्मघाती हमले में 30 लोगों की मौत, 169 लोग हुए घायल
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उन्होंने अपने काफिले के नीचे सिंगय्या नाम के एक व्यक्ति को कुचल दिया था. बंगारुपलयम में उन्होंने आमों को जमीन पर फेंका, उन्हें रौंदा और गुंडागर्दी की. उन्होंने आगे कहा कि वे इस तरह की राजनीति से निपटना जानते हैं.
उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार किसानों को भूमि अभिलेखों में हेराफेरी रोकने के लिए सभी सुरक्षा सुविधाओं से लैस पट्टादार पासबुक उपलब्ध करा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…