Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बम धमाके से दहला इस्लामाबाद! शिया मस्जिद से बाहर आत्मघाती हमले में 30 लोगों की मौत, 169 लोग हुए घायल

Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शुक्रवार को बम धमाकों से दहल उठा. यहां शिया मस्जिद से बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 169 लोग घायल हुए हैं.

Pakistan Terror Attack

Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शुक्रवार को बम धमाकों से दहल उठा. यहां शिया मस्जिद से बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 169 लोग घायल हुए हैं.

इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित शिया मस्जिद इमाम बारगाह खदीजात-उल-कुबरा मौजूद है. जहां शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ी जा रही थी. नमाज पढ़ने के बाद लोग मस्जिद से बाहर निकल रहे थे. तभी एक आत्मघाती हमलावर लोगों के बीच घुस गया और खुद को उड़ा लिया. बम धमाका होते ही चारों तरफ चीख पुकार मच गई.

शिया समुदाय के लोग थे मौजूद

बताया जा रहा है कि जिस वक्त धमाका हुआ उस समय मस्जिद में नमाज के लिए भारी संख्या में शिया समुदाय के लोग मौजूद थे. धमाके के बाद इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित कर दी गई. भारी मात्रा में पुलिस, रेस्क्यू और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है.

पुलिस फिलहाल ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह विस्फोट वाकई आत्मघाती हमला था या फिर किसी अन्य तरीके से विस्फोट को अंजाम दिया गया.

इमाम बारगाह है शियाओं का पवित्र स्थान

पाकिस्तान की राजधानी में मौजूद इमाम बारगाह को शियाओं का प्रमुख धार्मिक स्थान माना जाता है. बारगाह को इमामबाड़ा, आशूरखाना या हुसैनीया भी कहते हैं. इसमें शिया मुस्लिम मोहम्मद पैगंबर के नवासे की शहादत की याद में जुटते हैं और विशेष इबादत करते हैं. यह मस्जिद से अलग होता है. इसमें मातम, धार्मिक आयोजन (मजलिस) जैसे कार्यक्रम आयोजित होते हैं.

ये भी पढ़ें- RBI MPC: रेपो रेट से लेकर महंगाई दर तक, रिजर्व बैंक के वो 5 बड़े ऐलान जो सीधा डालेंगे आपकी जेब पर असर

विस्फोट के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया है. उन्होंने कहा कि ये मानवता के खिलाफ अपराध है. जल्द से जल्द घायलों के ठीक होने की कामना करते हैं.

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो लोग समर्थ हैं वो अस्पतालों में जाकर जरूर रक्तदान करें.

फिलहाल इस हमले में किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है. पाकिस्तान पुलिस मामले की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital