देश

तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद: जांच की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर 30 सितंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Tirupati Temple Laddu Controversy: तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी के आरोप की जांच की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 30 सितंबर को सुनवाई करेगा. भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के पूर्व अध्यक्ष और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी ने याचिकाएं दाखिल की है. इन याचिकाओं पर जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच सुनवाई करेगी.

सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी याचिका में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के आरोपों की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर आरोपो की जांच की मांग की गई है. याचिका में आस्था से खिलवाड़ करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है. उन्होंने यह भी मांग की है कि आंध्र प्रदेश सरकार को लड्डू बनाने के लिए इस्तेमाल पर विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दे. साथ ही उन्होंने एक विस्तृत फॉरेंसिक रिपोर्ट की भी मांग की है.

राज्य सरकार का रिपोर्ट के हवाले से दावा

राज्य सरकार ने गुजरात की एक प्रयोगशाला की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया था कि लड्डुओं में इस्तेमाल किए गए घी में बीफ, फीस ऑयल और चर्बी (सुअर की चर्बी) के अंश थे. इससे पहले हिंदू सेना के मुखिया सुरजीत यादव ने याचिका में कहा है कि तिरुपति लड्डू में चर्बी और मछली के तेल के बात सामने आने से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को झटका लगा है.

याचिका में कहा गया है कि हिंदू भावनाओं को जिन लोगों ने ठेस पहुचाई है, उन पर जांच के बाद कड़ी कार्रवाई हो. सुरजीत यादव ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि यह याचिका आम लोगों के हित मे दायर की गई है, जो वित्तीय और कानूनी रूप से पूरी तरह लैस न होने के कारण स्वयं न्यायालय तक नही पहुच सकते है और इस प्रकार वे जनहित याचिका का सहारा लेने की स्थिति में नही है.

एसआईटी गठित कर जांच की मांग

वहीं, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के पूर्व अध्यक्ष और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर इन आरोपों की जांच कराए जाने की मांग की है. इस बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए नौ सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है. जो आरोपों की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

7 minutes ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

25 minutes ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

29 minutes ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

36 minutes ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

50 minutes ago

बयानवीर राहुल गांधी! विदेश धरती, 10 साल, 18 बयान और हर बार सियासी बवाल; देखें पूरी लिस्ट

Rahul Gandhi Controversial Statements Abroad: शिकागो विश्वविद्यालय में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने राहुल गांधी…

53 minutes ago