Israel Hezbollah War: इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने लेबनान में हवाई हमलों के दौरान हिजबुल्लाह के कई कमांडरों को मार गिराया है. इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने शनिवार सुबह कहा, “इजरायली वायु सेना (आईएएफ) ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह की मिसाइल यूनिट के कमांडर, आतंकवादी मोहम्मद अली इस्माइल और उनके डिप्टी, आतंकवादी हुसैन अहमद इस्माइल पर हमला कर उन्हें मार गिराया.” आईडीएफ ने कहा, “सेना ने उनके साथ-साथ हिजबुल्लाह के अतिरिक्त कमांडरों और ऑपरेटिव्स को भी मार गिराया है.”
आईडीएफ ने कहा कि मोहम्मद अली इस्माइल इजरायल के खिलाफ हमलों के लिए जिम्मेदार था, जिसमें बुधवार को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का प्रक्षेपण भी शामिल था. इजरायली सेना ने कहा कि उसने इब्राहिम मोहम्मद कबीसी और ‘हिजबुल्लाह के मिसाइल और रॉकेट समूह के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों’ को भी मार गिराया. हिजबुल्लाह ने कमांडरों के मारे जाने के बारे में इजरायल की घोषणा की पुष्टि या खंडन नहीं किया है.
इजरायल ने शुक्रवार को लेबनान पर व्यापक हमले किए, जिनमें बेरूत के दक्षिणी भी शामिल हैं. आईडीएफ ने नागरिक भवनों के नीचे हिजबुल्लाह के हथियार जमा करने के ठिकानों पर लक्षित हमले करने का दावा किया है. हिजबुल्लाह ने कहा है कि दक्षिण बेरूत के दहिह इलाके में शुक्रवार को इजरायली हमलों के निशाने पर आए नागरिक भवनों में उसके हथियार नहीं रखे गए थे. हिजबुल्लाह ने हवाई हमलों पर अपनी पहली आधिकारिक टिप्पणी में कहा, “बमबारी वाले नागरिक भवनों में हथियारों की मौजूदगी के बारे में दुश्मन की ओर से किए गए दावे पूरी तरह से झूठे हैं.”
Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…