देश

महुआ मोइत्रा ने फिर पहुंचाई हिंदू आस्था पर ठेस, मां काली के लिए ये क्या बोल गईं TMC नेता?

Mahua Moitra On Maa Kali: शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत बंगाली में भीड़ का अभिवादन करते हुए मां काली और देवी दुर्गा का आह्वान किया था. उन्होंने कहा ‘जय मां काली, जय मां दुर्गा.’ उनका यह उद्घोष जय श्री राम से अलग था. इसी कारण TMC पीएम मोदी पर निशाना साधने लगी है. तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आह्वान करने पर तंज कसा है. महुआ ने कहा कि बंगाली वोटों के लिए मां काली का आह्वान करने में पीएम मोदी ने थोड़ी देर कर दी. इतना ही नहीं उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिससे अब लोग कह रहे हैं कि महुआ मोइत्रा हिंदू आस्था पर ठेस पहुंचा रही हैं.

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्गापुर में 5000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि टीएमसी घुसपैठियों का खुलकर समर्थन कर रही है और जो लोग इस देश के नागरिक नहीं हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. बीजेपी एक समृद्ध पश्चिम बंगाल बनाना चाहती है और ये सारी परियोजनाएं उसी दिशा में एक कदम हैं.

महुआ मोइत्रा का ढोकला तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर बाद अब तृणमूल कांग्रेस उनपर निशाना साथ रही है. महुआ मोइत्रा ने एक X पोस्ट किया. इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के बयान को निशाने पर लिया. महुआ ने लिखा ‘बंगाली वोटों के लिए मां काली का आह्वान करने में थोड़ी देर हो गई माननीय प्रधानमंत्री. वह ढोकला नहीं खातीं और कभी नहीं खाएंगी.’ बता दें ढोकला गुजरात का एक लोकप्रिय नाश्ता है. इसे पीएम मोदी भी पसंद करते हैं. इसी कारण महुआ ने ढोकला का नाम लेकर तंज कसा है.

महुआ का यह तंज कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी उन्होंने खाने के विकल्पों को लेकर बीजेपी पर हमला बोला था. 2022 में, महुआ मोइत्रा ने काली को मांसाहारी और मदिरा ग्रहण करने वाली देवी कहकर विवाद खड़ा कर दिया था, जिसके कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी. अब एक बार उन्होंने फिर से मां काली का सीमित करने का प्रयास किया है.

ये भी पढ़ें: धर्म, दौलत और धोखे का जाल: PM मोदी की फोटो और RSS के नाम का कैसे उपयोग करता था छांगुर बाबा?

महुआ मोइत्रा के मनगढ़ंत आरोप

इस साल की शुरुआत में भी महुआ मोइत्रा ने ‘ढोकला’ पर तंज कसा था. तब एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ लोग दिल्ली के चित्तरंजन पार्क में एक मछली बाजार के दुकानदारों को मंदिर के पास होने के कारण धमकाते हुए दिखाई दे रहे थे. महुआ ने दावा किया था कि धमकाने वाले लोग बीजेपी से जुड़े थे. हालांकि बीजेपी ने उस वीडियो को मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित बताकर खारिज कर दिया था. भाजपा ने आरोप लगाया था कि महुआ सनातन आस्था को जानबूझकर ठेस पहुंचा रही है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago