देश

‘हमें अलग व्यवस्था दो..’, TMC को निगलने चले बागी, संकट में अभिषेक बनर्जी; कोलकाता से दिल्ली तक क्या चल रहा है?

TMC Political Crisis: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) इस समय अपने इतिहास के सबसे भीषण राजनीतिक अस्तित्व के संकट से गुजर रही है. कोलकाता की सत्ता पर भाजपा के काबिज होने और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद, ममता बनर्जी का ‘किला’ ताश के पत्तों की तरह ढहता नजर आ रहा है. राज्य में विधानसभा विंग पर नियंत्रण खोने के बाद अब यह आग दिल्ली तक पहुंच गई है. देश की राजधानी में एक ऐसा सियासी भूचाल आया है जिसने ममता बनर्जी के राष्ट्रीय राजनीतिक कद को हिलाकर रख दिया है.

लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के कुल 28 सांसद हैं. इनमें से पूरे 20 बागी सांसद एकजुट होकर पाला बदलने और संसद में अलग गुट बनाने की तैयारी कर चुके हैं. पूर्व टीएमसी नेता और बागी गुट की अगुवाई कर रही काकोली घोष दस्तीदार ने बड़ा दावा किया है कि सभी 20 सांसदों के हस्ताक्षर वाला पत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दिया गया है, जिसमें सदन के भीतर बैठने के लिए अलग व्यवस्था करने की मांग की गई है.

दलबदल का गणित और राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा उलटफेर (TMC In Parliament)

दलबदल विरोधी कानून के तहत बिना सांसदी गंवाए किसी भी दल में कानूनी रूप से विभाजन को मान्यता देने के लिए दो-तिहाई सांसदों का एक साथ टूटना जरूरी है. टीएमसी के 28 लोकसभा सांसदों के लिहाज से यह जादुई आंकड़ा 19 बैठता है, जबकि बागी खेमे के पास 20 सांसदों का मजबूत समर्थन है.

यदि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला इस अलग गुट को मान्यता दे देते हैं, तो संसद में ममता बनर्जी की पार्टी से ‘तीसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी’ का तमगा छिन जाएगा. इसके साथ ही, यह बागी गुट केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए (NDA) को समर्थन देने की तैयारी में है, जिससे भाजपा की अपने अन्य सहयोगियों पर निर्भरता काफी कम हो जाएगी.

अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ी (CID Summon To Abhishek Banerjee For TMC LoP Selection)

इस बगावत को हवा देने में पश्चिम बंगाल विधानसभा के भीतर हुआ ‘साइन-गेट’ कांड (फर्जी हस्ताक्षर मामला) सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ है. दरअसल, बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने आरोप लगाया था कि टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने नेता प्रतिपक्ष के चयन के लिए विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर वाले पत्र सौंपे थे.

ये भी पढ़ें: TMC में फूट! महुआ मोइत्रा ने यूसुफ पठान को घेरा, बोलीं- ‘हिम्मत दिखाएं, क्या अमित शाह ने दिल्ली बुलाया है?’

इसी मामले में घिरे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. राज्य की सीआईडी (CID) ने उन्हें तीसरा सख्त नोटिस जारी कर आज शाम 5 बजे भवानी भवन मुख्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का कड़ा अल्टीमेटम दिया है. इससे पहले वे स्वास्थ्य कारणों और अदालती सुरक्षा का हवाला देकर दो समन टाल चुके हैं.

क्या है बागियों का प्लान? (TMC Rebels Plan)

बागी विधायक और सांसदों की अगली रणनीति सिर्फ संसद तक सीमित नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, बागी गुट बहुत जल्द केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI) का दरवाजा खटखटाने जा रहा है, जहां वे खुद को ‘असली तृणमूल कांग्रेस’ बताते हुए पार्टी के आधिकारिक चुनाव चिह्न और नाम पर अपना दावा ठोकेंगे. इसके साथ ही, बागियों द्वारा एक बड़ा कूटनीतिक दांव खेलते हुए टीएमसी के मौजूदा बैंक खातों और ‘पार्टी फंड’ को तुरंत प्रभाव से सीज (फ्रीज) करने की कानूनी मांग की जा रही है. विधानसभा चुनाव के बाद चारों तरफ से घिर चुकी ममता बनर्जी के लिए यह सांगठनिक और वित्तीय नाकेबंदी राजनीतिक रूप से सबसे दर्दनाक साबित होने वाली है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

16 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

41 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

53 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago