देश

TMC दफ्तर पर लगा ‘ताला’? ममता बनर्जी को मिला ‘तृणमूल भवन’ खाली करने का नोटिस

पश्चिम बंगाल में नई नवेली बीजेपी की सरकार के बीच तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के अस्थायी मुख्यालय ‘तृणमूल भवन’ को खाली करने का नोटिस मिला है. पूर्वी कोलकाता के टॉपसिया इलाके में ईएम बाईपास के पास स्थित यह बहुमंजिला इमारत किराए पर ली गई थी और पिछले कई सालों से पार्टी का मुख्य दफ्तर यहीं से चल रहा था.

जानकारी के मुताबिक, इमारत के मालिक ने तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व से भवन खाली करने को कहा है. बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद दफ्तर के बाहर हुई तोड़फोड़ और सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के चलते यह फैसला लिया गया है.

मालिक ने थमाया नोटिस

इमारत के मालिक और ‘मॉडर्न डेकोरेटर्स’ कंपनी के प्रमुख मोंटू साहा ने तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व को भवन खाली करने का नोटिस दिया है. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने पार्टी नेताओं से इस बारे में बातचीत भी की है. साहा ने साफ कर दिया है कि इमारत खाली करने के लिए समय तय कर दिया गया है. तृणमूल नेतृत्व ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि अगले दो महीनों के भीतर पूरा दफ्तर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा.

चुनाव के बाद हुई हिंसा

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में कई जगह राजनीतिक तनाव और हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं. इसी बीच इमारत के मालिक मोंटू साहा ने कहा कि भवन खाली कराने के फैसले के पीछे कोई राजनीतिक दबाव या निजी वजह नहीं है. उन्होंने बताया कि 4 मई को चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद इमारत के बाहर भारी तोड़फोड़ हुई थी. साहा के मुताबिक, अगर संपत्ति को नुकसान पहुंचता है तो उसकी जिम्मेदारी और नुकसान उन्हें ही उठाना पड़ेगा.

मोंटू साहा ने साफ किया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने तृणमूल कांग्रेस से दफ्तर खाली करने को कहा है. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के साथ उनका कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है और तृणमूल ने हमेशा तय समय पर किराया दिया है. फिलहाल इस मामले पर पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

2022 में किराए पर ली गई इमारत

2021 विधानसभा चुनाव में जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस ने टॉपसिया स्थित अपने पुराने मुख्यालय को नया रूप देने का फैसला किया था. इसके तहत पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर वहां आधुनिक बहुमंजिला इमारत बनाने का काम शुरू किया गया. इसी वजह से पार्टी ने 2022 में ईएम बाईपास के महानगरीय इलाके में एक दूसरी इमारत किराए पर लेकर उसे अस्थायी मुख्यालय बनाया था.


ये भी पढ़ें: ट्विशा के दोबारा पोस्टमॉर्टम पर रो पड़ी मां, AIIMS के डॉक्टरों ने 3 घंटे खंगाला एक-एक सुराग; केस में अब क्या होगा?


इसी इमारत में है ममता बनर्जी का कमरा

शुरुआत में यह इमारत सिर्फ दो साल के लिए किराए पर ली गई थी, लेकिन टॉपसिया वाले मुख्य कार्यालय का काम पूरा न होने की वजह से इसका अनुबंध दो साल और बढ़ा दिया गया. इसी कारण पिछले चार सालों से यही जगह तृणमूल कांग्रेस की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों का मुख्य केंद्र बनी रही.

इस अस्थायी दफ्तर में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के लिए अलग-अलग कमरे भी बनाए गए थे. पार्टी की लगभग सभी अहम बैठकें, चुनावी रणनीति से जुड़ी चर्चा और प्रेस कॉन्फ्रेंस इसी भवन में होती रही हैं. यहां रोजाना पार्टी के शीर्ष नेता, विधायक और मंत्री आते-जाते रहे. इस दफ्तर के संचालन और देखरेख की जिम्मेदारी मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी और उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार संभालते रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

3 minutes ago

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

17 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

23 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

38 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

43 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

50 minutes ago