सीएम अशोक गहलोत (फोटो फाइल)
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां अभी से बढ़ती हुई दिख रही हैं. इसे लेकर भाजपा से लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस की तैयारियां अभी से दिखनी शुरु हो गई है. वहीं बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच बयानबाजी में भी तेजी आ गई है. सभी दल इन विधानसभा चुनावों में अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं.
राजस्थान दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस बात का दावा किया था कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनेगी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस बात का दावा किया है कि प्रदेश में एक बार फिर उनकी सरकार बनेगी.
मीडिया से बात करने के दौरान राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इस बात की उम्मीद जताई है कि जनता उनकी सरकार की वापसी कराएगी. अपनी बात में उनका कहना था कि, “लोगों का मूड हमारे पक्ष में है. प्रदेश में हमने बेहतरीन योजनाओं को लागू किया. हमारी प्रतिबद्धता प्रदेश की जनता के साथ है. हमारे कोविड प्रबंधन की दुनिया भर में प्रशंसा हुई. हमारी सरकार पर लोगों को भरोसा है. पुरानी पेंशन योजना को हमने लागू किया. जनता हमारी सरकार वापस लाएगी.”
इसे भी पढ़ें: बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी को कासगंज जेल में किया गया शिफ्ट, चित्रकूट में चोरी-छिपे पत्नी से करते थे घंटों मुलाकात
सरकार के खिलाफ कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इससे पहले भी कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ही इस बार भी बनने जा रही है. उनका यह भी कहना था कि राजस्थान में उनकी सरकार के खिलाफ किसी तरह की कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं है. चिरंजीवी योजना को लेकर मुख्यमंत्री इस बात का दावा करते आ रहे हैं कि ऐसी योजना पूरे देश में कहीं और नहीं हैं.
प्रदेश की जनता को इसका भरपूर लाभ मिल रहा है. उन्होंने इस बात की उम्मीद जताई कि इन्हीं योजनाओं के बलबूते वह सत्ता में वापसी करेंगे. वहीं इस साल पेश किए गए राज्य के बजट को लेकर उनका कहना था कि इसमें समाज के सभी वर्गों को राहत दी गई है.
सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…
Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…
Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…
Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…
समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…