होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
क्या आप अपना बुढ़ापा आराम से और हाथ में किताब लिए कुर्सी पर बैठकर बिताना चाहते हैं? अगर हां, तो आपके लिए यह बहुत जरूरी है कि आप अभी से अपने रिटायरमेंट की योजना बनाना शुरू कर दें. नौकरी मिलने के दिन से ही आप रिटायरमेंट की योजना बनाना शुरू कर सकते हैं. आप जितनी देर करेंगे, निवेश की रकम उतनी ही बढ़ती जाएगी. आज हम आपको पेंशन स्कीम के बारे में बता रहे हैं, जो आपको मोटा मुनाफा दे सकती है.
मौजूदा सेवानिवृत्ति योजना में सबसे अच्छी योजनाओं में से एक न्यू पेंशन सिस्टम (एनपीएस) है. यह सुरक्षित है और आपको अच्छा रिटर्न देगा. इस योजना में निवेश कर आप रिटायरमेंट के बाद हर महीने 50,000 रुपये तक की पेंशन पा सकते हैं. आपको बता दें कि आपने 24 साल की उम्र में NPS अकाउंट खुलवाया. जिसमें आपने प्रतिमाह 6000 रुपए जमा करने शुरू कर दिये. 60 साल की उम्र होने तक आपको इसमें पैसा जमा करना है. जब तक आपकी उम्र 60 साल होगी तक आपने 36 साल इसमें पैसा जमा किया. ये धनराशि 36 सालों में 2,55,2000 रुपये हो जाती है.
ये भी पढ़ें- Sarakri Naukri: 10वीं 12वीं से लेकर डिप्लोमा वालों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जाने किन पदों पर होगी भर्ती
अगर आप एनपीएस में निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 50,000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है. उदाहरण के लिए, यदि आप वर्तमान में 30 वर्ष के हैं और यदि आप एनपीएस में 10,000 रुपये का निवेश करते हैं, तो सेवानिवृत्ति तक यानी 60 वर्ष की आयु तक, आपके पास 1 करोड़ रुपये से अधिक की एकमुश्त राशि होगी.
आपकी उम्र – 30 साल
सेवानिवृत्ति की आयु – 60 वर्ष
मासिक निवेश – 10,000
अनुमानित रिटर्न – 9%
वार्षिकी अवधि – 20 वर्ष
वार्षिकी योजना में निवेश – 40%
वार्षिकी पर अनुमानित रिटर्न – 6%
इसलिए यदि आप 200 रुपए प्रतिदिन बचाते हैं तो बुढ़ापे में धन की चिंता से मुक्ति मिल सकती है. नेशनल पेंशन सिस्टम का लाभ लेने के लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं. यही नहीं आप पोस्ट ऑफिस या एलआईसी के एजेंट से भी एनपीएस के बारे में ज्यादा जानकारी जुटा सकते हैं. देश में आज भी लाखों लोग एनपीएस से जुड़कर खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं.
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम…
Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…