देश

बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट, DGCA ने दिए जांच के आदेश दिए

Baramati Plane Crash: पुणे जिले के बारामती उपखंड के कटफल गांव के पास एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट शनिवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान ‘रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी’ का बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय विमान ट्रेनिंग फ्लाइट पर था. विमान के पायलट शक्ति सिंह को मामूली चोट आई हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वह सुरक्षित हैं. दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. मौजूद कर्मचारी तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लैंडिंग के दौरान विमान का अगला पहिया मुड़ गया था. वहीं कुछ का कहना है कि लैंडिंग के दौरान विमान का अगला टायर निकल जाने से विमान टैक्सीवे से उतरकर किनारे घास में जा गिरा. इसके बाद, कंपनी के कर्मचारियों ने तुरंत विमान को एक तरफ ले जाकर उसकी मरम्मत शुरू कर दी.

प्राथमिकी दर्ज कर जांच की गई शुरू

विमान का अगला पंखा क्षतिग्रस्त हो गया और पहिये के पास के कुछ हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए. यह विमान रेड बर्ड प्रशिक्षण संस्थान का था. शनिवार सुबह करीब 8 बजे प्रशिक्षण शुरू हुआ था, तभी स्थानीय प्रतिनिधि ने दुर्घटना की जानकारी दी. इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे. प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. डीजीसीए (नागरी विमानन महानिदेशालय) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

आईएएनएस से बात करते हुए एसपी पुणे संदीप गिल ने बताया, “लैंडिंग के दौरान कुछ चिड़िया एयरक्राफ्ट के सामने आ गई. इसके चलते पायलट ने एयरक्राफ्ट को वापस ऊपर की तरफ लिया और दुबारा लैंडिंग करने के लिए नीचे आया तो एयरक्राफ्ट के आगे के व्हील डैमेज हो गए थे.”

रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी से जुड़ा यह पहला मामला नहीं है, जब ट्रेनिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. पूर्व में अक्तूबर 2023 में भी ऐसी घटना घटी थी, जब एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया था. हादसे में रेड बर्ड एकेडमी टेक्नैम के वीटी-आरबीटी एयरक्राफ्ट को बारामती एयर फील्ड के पास इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. हालांकि, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी दोनों सुरक्षित थे.


ये भी पढ़ें: Indian Railways: त्योहारों में सफर अब होगा सस्ता और आरामदायक, रेलवे ने शुरू की राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

22 minutes ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

28 minutes ago

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

1 hour ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

2 hours ago