देश

वायुसेना प्रमुख का बड़ा बयान, कहा- Operation Sindoor में 6 पाकिस्तानी विमान मार गिराए गए

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि इस सैन्य कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के कुल छह विमानों को मार गिराया गया है. जिसमें पांच फाइटर जेट्स और एक टोही विमान AWACS शामिल था. यह बयान भारतीय वायुसेना की ओर से इस ऑपरेशन पर पहला आधिकारिक बयान है.

वायुसेना प्रमुख ने क्या कहा ?

बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान वायुसेना प्रमुख ने कहा कि,

“यह ऑपरेशन (Operation Sindoor) पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किया गया था, जिसमें कुछ हफ्ते पहले 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी. भारत ने 7 मई को नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए और सौ से अधिक आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया था.

इसे भी पढ़ें-बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट, DGCA ने दिए जांच के आदेश दिए

एयर चीफ मार्शल ने किसको श्रेय दिया

एयर चीफ मार्शल ने इस कार्रवाई का श्रेय एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को दिया और बताया कि बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय पर हमला इतना सटीक था कि वहां अब कोई अवशेष नहीं बचा है, जबकि आसपास की इमारतें सुरक्षित रहीं. उन्होंने सैटेइट और स्थानीय मीडिया की तस्वीरों का हवाला देते हुए कहा कि भारत के पास हमले से पहले और बाद की स्पष्ट तस्वीरें मौजूद हैं.

हमपर कोई रोक-टोक नहीं थी- एपी सिंह

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने खुलकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि,

“इस ऑपरेशन की सफलता का सबसे बड़ा कारण राजनीतिक इच्छाशक्ति था. हमें साफ-साफ निर्देश दिए गए थे और कोई रोक-टोक नहीं थी. अगर कोई रुकावट थी, तो वो हमारी अपनी सोच की थी. हमने खुद तय किया कि कितना आगे जाना है और हमें पूरी आज़ादी थी कि कैसे प्लान बनाना है और उसे अंजाम देना है.”

उन्होंने ये भी कहा कि भारत के हमले पूरी तरह सोच-समझकर किए गए थे क्योंकि हम परिपक्वता के साथ जवाब देना चाहते थे.

कब हुआ था हमला?

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था. इसके जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच करीब 4 दिन तक संघर्ष चला और 10 मई की शाम 5 बजे सीजफायर का ऐलान हुआ.

अब पहली बार किसी बड़े अधिकारी ने इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के फाइटर जेट गिराने की बात कही है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

40 seconds ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

47 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago