छठ पर चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें
देश में हर जगह छठ पूजा की धूम देखने को मिल रही है. हर कोई इस खास अवसर पर अपने घर जाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है. यात्रियों की इसी परेशानियों को कम करने के लिए भारतीय रेलवे छठ पूजा पर 14 स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. जो यूपी-बिहार रुट पर सरपट दौड़ेंगी.
छठ पूजा का महापर्व 30 अक्टूबर 2022 को है. यह त्योहार बिहार, यूपी, झारखंड, छत्तीसगढ़ और कोलकाता समेत पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है. इस मौके पर अपने घर जा रहे लोगों के लिए इंडियन रेलवे ने 14 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. बता दें पूर्व मध्य रेल द्वारा पहले से 124 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. ताकि छठ पूजा के मौके पर घर आने और पूजा के बाद वापसी करने में लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो.
नीचे सभी 14 स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट है जिससे यात्री छठ के पर्व पर अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकते है.
गाड़ी संख्या 01411 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-दानापुर अनारक्षित सुपर फास्ट पूजा स्पेशल का परिचालन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 26 और 29 अक्टूबर को 11.55 बजे खुलकर अगले दिन 17.00 बजे दानापुर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 01412 दानापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल अनारक्षित सुपर फास्ट पूजा स्पेशल का परिचालन दानापुर से 27 और 30 अक्टूबर को 19.55 बजे खुलकर अगले दिन 23.50 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 01415 पुणे-दानापुर अनारक्षित सुपर फास्ट पूजा स्पेशल पुणे से 28 अक्टूबर को 00.10 बजे खुलकर अगले दिन 08.00 बजे दानापुर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 01416 दानापुर-पुणे अनारक्षित सुपर फास्ट पूजा स्पेशल दानापुर से 29 अक्टूबर को 11.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.30 बजे पुणे पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 01417 पुणे-दानापुर सुपर फास्ट पूजा स्पेशल पुणे से 29 अक्टूबर और 01 नवंबर को 00.10 बजे खुलकर अगले दिन 08.00 बजे दानापुर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 01418 दानापुर-पुणे सुपर फास्ट पूजा स्पेशल दानापुर से 30 अक्टूबर एवं 02 नवंबर को 11.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.30 बजे पुणे पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 04050 नई दिल्ली-भागलपुर सुपर फास्ट पूजा स्पेशल नई दिल्ली से 27 अक्टूबर को 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 14.50 बजे पटना रुकते हुए 20.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 09031 उधना-दानापुर सुपर फास्ट पूजा स्पेशल उधना से 26 अक्टूबर को 20.30 बजे खुलकर अगले दिन 23.30 बजे दानापुर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 09032 दानापुर-उधना सुपर फास्ट पूजा स्पेशल दानापुर से 28 अक्टूबर को 02.30 बजे खुलकर अगले दिन 05.10 बजे उधना पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 09036 दानापुर-उधना सुपर फास्ट पूजा स्पेशल दानापुर से 27 अक्टूबर को 14.30 बजे खुलकर अगले दिन 19.05 बजे उधना पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 09035 उधना-दानापुर सुपर फास्ट पूजा स्पेशल उधना से 26 अक्टूबर को 08.35 बजे खुलकर अगले दिन 11.30 बजे दानापुर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 09467 अहमदाबाद-पटना सुपर फास्ट पूजा स्पेशल अहमदाबाद से 28 अक्टूबर को 16.25 बजे खुलकर अगले दिन 21.15 बजे पटना पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 09468 पटना-नाडियाड सुपर फास्ट पूजा स्पेशल पटना से 30 अक्टूबर को 06.00 बजे खुलकर अगले दिन 10.15 बजे नाडियाड पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 02351 दानापुर-आनंद विहार सुपर फास्ट पूजा स्पेशल दानापुर से 02 नवंबर को 22.45 बजे खुलकर अगले दिन 15.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में आगे…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: आज मिथुन राशि के जातकों को करियर में अपनी काबिलियत…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज कर्क राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज सिंह राशि के जातकों के करियर में रुके हुए…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: आज कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में…