गुलाबजामुन खाने के लिए निकले चाकू
यूपी के आगरा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक निकाह पार्टी में पहुंचे मेहमानों के बीच गुलाबजामुन खाने की होड़ लग गई. लंबी कतार में खड़े लोगों ने गुलाबजामुन के चक्कर में चाकू निकाल लिए और उनके बीच जमकर छुरियां चलीं. इस घटना में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.
मामला आगरा के खंदौली इलाके का है. वहां के व्यापारी निवासी वकार के दो बेटे जावेद और राशिद की शादी एत्मादपुर के मोहल्ला शेखान निवासी उस्मान की बेटियां जैनब और शाजिया के साथ विनायक भवन में हो रही थी. बुधवार की रात निकाह पार्टी का फंक्शन चल रहा था. सारा काम-काज अच्छी तरीके से चल रहा था कोई भी परेशानी नजर नहीं आ रही थी. लेकिन जब खाने का कार्यक्रम शुरु हुआ और बाराती रसगुल्ले के स्टॉल पर पहुंचे तो भारी हंगामा शुरु हो गया. रसगुल्ला खाने के लिए लाइनों में लगे देखते-देखते ही एक-दूसरे पर टूट पड़े. शादी में आए लोग दो गुटों में बंट गए और जमकर बवाल काटा. मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्षों की तरफ से चाकू निकल आए.
इस चाकूबाजी की घटना में 20 वर्षीय सनी पुत्र ख़लील बुरी तरह से घायल हो गया. उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जबकि घटना में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
निकाह पार्टी में चाकूबाजी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शान्त कराया और मामले की जांच शुरु की. पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में विवाद के दौरान पहले कुर्सियां उठाकर एक-दूसरे पर फेंकी गई फिर जमकर चाकू चले. विवाद बढ़ा तो मैरिज हॉल में भगदड़ मच गई जिसमें कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए जबकि चाकू लगने से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में आगे…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: आज मिथुन राशि के जातकों को करियर में अपनी काबिलियत…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज कर्क राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज सिंह राशि के जातकों के करियर में रुके हुए…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: आज कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में…