त्रिपुरा के विधानसभा के स्पीकर बिस्वा बंधु सेन के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया. पीएम मोदी ने शोक जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों और कई सामाजिक कामों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष बिस्वबंधु सेन के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है. त्रिपुरा के विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में विकास के लिए उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा.’
उन्होंने आगे लिखा कि दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. ओम शांति
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक्स पोस्ट में लिखा, “त्रिपुरा विधानसभा के स्पीकर बिस्वा बंधु सेन के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ है, उन्हें लोगों की निस्वार्थ सेवा के लिए याद किया जाएगा. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.”
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने एक्स पर लिखा, “त्रिपुरा विधानसभा के स्पीकर बिस्वा बंधु सेन का निधन बहुत दुखद है. दशकों तक समर्पित सार्वजनिक जीवन के माध्यम से उन्होंने जन सेवा और जन कल्याण के प्रति दृढ़ रहते हुए, जमीनी स्तर पर बीजेपी को बनाने और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका निधन पार्टी, त्रिपुरा और सार्वजनिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए और उनके परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस दुख को सहने की शक्ति मिले, इसके लिए प्रार्थना.”
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने एक्स पोस्ट में लिखा,” त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. त्रिपुरा के विकास को नई दिशा देने में उनके योगदान और अनेक सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी निष्ठा को सदैव स्मरण किया जाएगा. इस शोकाकुल घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों एवं समस्त शुभचिंतकों के साथ हैं.”
भाजपा सांसद बिप्लव देब ने एक्स पोस्ट में लिखा, “त्रिपुरा विधानसभा के स्पीकर बिस्वा बंधु सेन के निधन से गहरा दुख हुआ. मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और उनके अनगिनत समर्थकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं दिवंगत आत्मा की शाश्वत शांति और मोक्ष के लिए प्रार्थना करता हूं.”
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…