Turkman Gate Violence Updates: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बुधवार (7 जनवरी) को हुई हिंसा मामले में पुलिस ने आज एक और गिरफ्तारी की है. पुलिस ने अब्दुल्लाह अली नाम के शख्स को गिरफ्तार किया. मामले में अब तक कुल 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान मंगलवार रात को हिंसा हो गई थी. उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था. बवाल के दौरान चांदनी महल थाना प्रभारी समेत कुल पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे.
हिंसा के बाद पुलिस ने सिटिवी फुटेज से उपद्रवी की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस हिंसा की साजिश रचने के पहलू पर भी कई दिनों से जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उपद्रव करने के लिए पहले कोई साजिश रची गई अथवा मस्जिद तोड़े जाने के अफवाह के कारण लोगों ने पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी थी. फुटेज से जैसे-जैसे लोगों की पहचान होती जा रही है पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर रही है. अब तक कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तारी हुई है.
संयुक्त आयुक्त सेंटरल रेंज मधुर वर्मा ने बताया कि अभी और आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे. उन्होंने आगे बताया की दरगाह फैज इलाही पर बचा मलबा हाटने का काम रविवार को भी जारी रहा. नगर निगम अतिक्रमण वाली साइट पर बल्लियां लगाकर उसका घेराव कर रही है. जल्द ही कब्जा मुक्त जमीन पर चार दीवारी करके उसे कब्जे में ले लिया जाएगा.
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला इंफ्लुएंसर को कई बार जांच में शामिल होने को कहा लेकिन वह अभी तक पेश नहीं हुई है. उपद्रव वाले दिन सक्रिय 10 इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर पुलिस के रडार पर हैं. पुलिस जल्द ही इनको नोटिस देकर पूछताछ करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…
हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…
Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…