Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तुर्कमान गेट हिंसा मामले में एक और गिरफ्तारी, 19 आरोपी हिरासत में, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुलिस की रडार पर

Turkman Gate Violence Updates: दिल्ली के तुर्कमान गेट हिंसा मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. अब तक 19 लोग हिरासत में हैं. हिंसा में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की भूमिका की भी जांच जारी है.

Turkman Gate violence Updates

Turkman Gate Violence Updates: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बुधवार (7 जनवरी) को हुई हिंसा मामले में पुलिस ने आज एक और गिरफ्तारी की है. पुलिस ने अब्दुल्लाह अली नाम के शख्स को गिरफ्तार किया. मामले में अब तक कुल 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

क्या है तुर्कमान गेट हिंसा का पूरा मामला? (What is Turkman Gate Violence)

मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान मंगलवार रात को हिंसा हो गई थी. उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था. बवाल के दौरान चांदनी महल थाना प्रभारी समेत कुल पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे.

पुलिस ने अब-तक क्या किया? (Police action on Turkman Gate Violence)

हिंसा के बाद पुलिस ने सिटिवी फुटेज से उपद्रवी की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस हिंसा की साजिश रचने के पहलू पर भी कई दिनों से जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उपद्रव करने के लिए पहले कोई साजिश रची गई अथवा मस्जिद तोड़े जाने के अफवाह के कारण लोगों ने पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी थी. फुटेज से जैसे-जैसे लोगों की पहचान होती जा रही है पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर रही है. अब तक कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तारी हुई है.

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी रडार पर

संयुक्त आयुक्त सेंटरल रेंज मधुर वर्मा ने बताया कि अभी और आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे. उन्होंने आगे बताया की दरगाह फैज इलाही पर बचा मलबा हाटने का काम रविवार को भी जारी रहा. नगर निगम अतिक्रमण वाली साइट पर बल्लियां लगाकर उसका घेराव कर रही है. जल्द ही कब्जा मुक्त जमीन पर चार दीवारी करके उसे कब्जे में ले लिया जाएगा.


ये भी पढ़ें: तुर्कमान गेट स्थित फ़ैज़-ए-इलाही मस्जिद पत्थरबाजी मामले में आरोपियों की जमानत याचिका पर तीस हजारी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब


एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला इंफ्लुएंसर को कई बार जांच में शामिल होने को कहा लेकिन वह अभी तक पेश नहीं हुई है. उपद्रव वाले दिन सक्रिय 10 इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर पुलिस के रडार पर हैं. पुलिस जल्द ही इनको नोटिस देकर पूछताछ करेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital