हादसे में घायल लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल
ओडिशा के गंजम इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इसके अलावा कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे में मरने वालों के परिजनों को सीएम नवीन पटनायक ने 3-3 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.
जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात गंजम इलाके में दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें तमाम लोग घायल हो गए. वहीं कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान घायलों ने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि अब तक 12 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है. हादसा गंजम के दिगपहांडी के पास हुआ है. मरने वालों में छह पुरुष, चार महिलाएं और दो नाबालिग शामिल हैं. हादसा इतना खरतनाक था कि कई लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.
जिलाधिकारी गंजम के अनुसार, घायलों को तत्काल इलाज के लिए एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. सभी को समुचित इलाज के लिए अस्पताल को निर्देशित किया गया है. वहीं एसपी सरवना ने बताया कि हादसा रविवार को करीब एक बजे हुआ था. जब ओआरटीसी और एक निजी बस में टक्कर हो गई. सीएम नवीन पटनायक की तरफ से मृतकों के परिवार को मुआवजे का ऐलान किया है. साथ ही हादसे पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…