देश

“मुगलों ने मंदिर तोड़े, आज उनके वंशज रिक्शा चला रहे हैं” CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- बर्दाश्त नहीं संस्कृति पर हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा दौरे पर थे. जहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें किसी भी सूरत में संस्कृति पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं है. हम पहले ही मुगलों और अंग्रेजों की गुलामी को झेल चुके हैं, लेकिन जब हमारी संस्कृति पर हमला किया गया तो उसका जवाब हमने 1857 की क्रांति के जरिए दिया. मुगलों ने जब हमारे मंदिरों पर हमला किया तो उन्हें भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया. आज उनके वंशज रिक्शा चला रहे हैं.

अब नहीं होंगे धर्मांतरण

सीएम योगी ने इस दौरान गाजियाबाद में हुए धर्मांतरण के मामले का भी जिक्र किया. सीएम ने कहा कि इससे पहले भी धर्मांतरण होते रहे हैं, लेकिन अब अब इस पर सख्त कार्रवाई होती है और अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा. सीएम ने कहा, दबे-कुचले लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की बहुत जरूरत है. उन्हें समझाना होगा और पुरातन संस्कृति की याद दिलानी होगी. सीएम योगी ने संस्कृति योद्धाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी.

लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की गई

सीएम ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा लगाए गए आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 48 साल पहले इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की गई, लेकिन वो लोग उसमें कामयाब नहीं हुए, अगर उस समय इमरजेंसी लगाने वाले सफल हो जाते तो आज हम इस तरह के कार्यक्रम नहीं कर पाते.

संस्कृति पर हमला करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया

सीएम ने आगे कहा कि, दुनिया के हर देश की अपनी अलग-अलग पहचान और संस्कृति है. ठीक उसी तरह से भारत की भी अपनी पहचान है. भारत ने मुगलों और अंग्रेजों की गुलामी की, लेकिन जब बात हमारी संस्कृति की आई तो हमने उसका जवाब 1857 क्रांति के रूप में दिया. गाय की चर्बी से बने कारतूसों का जमकर विरोध किया गया. जिसे बाद में वीर सावरकर ने भी उसे मान्यता दी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले कुछ घंटे और…17 राज्यों में भारी तबाही मचाएगा मौसम! 70 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान…

5 minutes ago

दशहरा पर यूपी के इस शिव मंदिर में स्थापित हुई रावण की प्रतिमा, यहां नहीं होता दहन

ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में दशहरे पर रावण का पुतला नहीं जलाया जाता. रावण…

10 minutes ago

‘पेरिस जल्द बन जाएगा मुस्लिम शहर…!’ फ्रांस के दंगों पर डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों किया ये दावा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आव्रजन नीतियों पर निशाना…

24 minutes ago

दशहरा स्पेशल पंचांग: भूलकर भी इस समय न करें रावण दहन! नोट कर लें आज का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त

आज 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस…

1 hour ago

विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग का दुर्लभ संयोग! धनु और मकर राशि को बड़ा लाभ, तुला वाले सावधान

20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरे के दिन शूल योग, बुधादित्य योग और मालव्य…

1 hour ago

Vijayadashami: आज के दिन श्रीराम कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा, पढ़ें ये 1 श्लोक… 4 पंक्तियों में समाई है पूरी रामायण!

EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…

2 hours ago