Categories: खेल

Sai Sudharsan: 5 पारियों में से 4 में जमाई फिफ्टी, IPL के बाद TNPL में 21 साल के इस बल्लेबाज ने मचाया मैदान पर कोहराम

Sai Sudharsan The Young Star: तमिलनाडु के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन आईपीएल 2023 सीज़न में हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटन्स के सितारों में से एक थे. सुदर्शन ने आईपीएल 2023 सीज़न में सिर्फ 8 मैचों में तीन अर्द्धशतक और 141.4 की स्ट्राइक-रेट के साथ 362 रन बनाए. लेकिन आईपीएल 2023 के फाइनल में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उनकी 96 रनों की पारी थी जो टी20 लीग में उनकी सबसे यादगार पारी थी. इस पारी के बाद हर कोई उनका फैन बन गया. यहां तक की इस युवा बल्लेबाज को क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर स्टार बताया. खास बात ये है कि आईपीएल 2023 के बाद तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी इस खिलाड़ी ने अपनी शानदार लय कायम रखी. सुदर्शन ने TNPL-2023 में अभी तक पांच पारियों में चार में अर्धशतक जमाया है.

IPL के बाद TNPL में इस बल्लेबाज ने मचाया कोहराम

इस समय सुदर्शन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में कहर बरपा रहे हैं. सुदर्शन ने TNPL-2023 में अभी तक पांच पारियों में चार में अर्धशतक जमाया है. वह इस लीग में ल्यका कोवाई किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं और जमकर रन बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Hardik Pandya को लेकर रवि शास्त्री ने दिया बयान, 5 साल से टेस्ट क्रिकेट से दूर है ये धाकड़ खिलाड़ी

कौन है ये भारतीय क्रिकेट का नया फ्यूचर स्टार

-नाम: साई सुदर्शन
-उम्र: 21 साल
-जन्म तिथि: 11 अक्टूबर 2001
-फ्रेंचाइजी टीम: तमिलनाडु, गुजरात टाइटन्स
-लिस्ट ए डेब्यू 8 दिसंबर 2021 को मुंबई के खिलाफ
-4 नवंबर 2021 को महाराष्ट्र के खिलाफ टी20 डेब्यू
-लिस्ट ए: 3 पारियों में 18 की औसत से 54 रन
-टी20: 7 पारियों में 36.40 की औसत से 182 रन बनाए

गुजरात टाइटंस के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आईपीएल 2023 में खूब सुर्खियां बटोरी हैं.  महज 21 साल का ये खिलाड़ी कुछ खास है. इसमें युवा जोश के साथ-साथ बड़े मैच को जीतने का हुनर भी है. तमिल नाडु के रहने वाले साईं जिस तरह से अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं. उन्हें देखकर ऐसा कहना गलत नहीं होगा की वो जल्द ही भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम होंगे. न केवल फ्रेंचाइजी टीम बल्कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी इस धाकड़ खिलाड़ी का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछल महीने इस खिलाड़ी के लिए अहम हो सकते हैं जहां उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यब का मौका भी मिल सकता है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

16 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago