Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ओडिशा में दर्दनाक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, कई घायल, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

ओडिशा के गंजम इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इसके अलावा कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे में घायल लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल

ओडिशा के गंजम इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इसके अलावा कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे में मरने वालों के परिजनों को सीएम नवीन पटनायक ने 3-3 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.

हादसे में 12 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात गंजम इलाके में दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें तमाम लोग घायल हो गए. वहीं कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान घायलों ने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि अब तक 12 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है. हादसा गंजम के दिगपहांडी के पास हुआ है. मरने वालों में छह पुरुष, चार महिलाएं और दो नाबालिग शामिल हैं. हादसा इतना खरतनाक था कि कई लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.

यह भी पढ़ें- इजिप्ट ने PM Modi को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से किया सम्मानित, जानिए कितने पुराने और मजबूत हैं भारत-मिस्र के संबंध?

सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान

जिलाधिकारी गंजम के अनुसार, घायलों को तत्काल इलाज के लिए एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. सभी को समुचित इलाज के लिए अस्पताल को निर्देशित किया गया है. वहीं एसपी सरवना ने बताया कि हादसा रविवार को करीब एक बजे हुआ था. जब ओआरटीसी और एक निजी बस में टक्कर हो गई. सीएम नवीन पटनायक की तरफ से मृतकों के परिवार को मुआवजे का ऐलान किया है. साथ ही हादसे पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital