समुद्री युद्धाभ्यास
भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की नौसेनाओं ने ओमान की खाड़ी में दो दिवसीय समुद्री साझेदारी युद्धाभ्यास किया. समुद्री युद्धाभ्यास बीते बुधवार को शुरू होकर गुरुवार को समाप्त हुआ. विशाल युद्धाभ्यास समुद्री क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए उनके बढ़ते सहयोग को दर्शाता है. अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि यह तीन देशों की नौसेनाओं से जुड़े युद्धाभ्यास का पहला संस्करण था। बुधवार से शुरू हुए अभ्यास में भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस तारकश, फ्रांसीसी जहाज सुरकॉफ, फ्रांसीसी राफेल विमान और यूएई नौसेना के समुद्री गश्ती विमान ने भाग लिया.
तीनों देशों के बीच इस अभ्यास का उद्देश्य तीनों नौसेनाओं के बीच त्रिपक्षीय सहयोग को बढ़ाना और समुद्री क्षेत्र में पारंपरिक और गैर-पारंपरिक खतरों को दूर करने के उपायों पर अमल करने का मार्ग प्रशस्त करना था. इससे व्यापार सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ-साथ समुद्री क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने में भी सहयोग मिलेगा.
यह भी पढ़ें- भारत से पढ़ने कनाडा गए 700 छात्रों को वापस भेजे जाने की तैयारी, स्टूडेंट के सपोर्ट में उतरा कनाडाई फाउंडेशन
भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने कहा, “अभ्यास में नौसेना के संचालन का एक व्यापक स्पेक्ट्रम दिखाया गया है, जैसे कि सतही युद्ध, सामरिक फायरिंग और सतह के लक्ष्यों पर मिसाइल लगाने के लिए अभ्यास, हेलीकॉप्टर क्रॉस डेक लैंडिंग ऑपरेशन, उन्नत वायु रक्षा अभ्यास और बोर्डिंग ऑपरेशन शामिल हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…