देश

LPG Price Cut: ‘INDIA गठबंधन की दो बैठकें हुईं और LPG के दाम कम हो गए’, ममता-तेजस्वी ने सरकार पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) का मूल्य 200 रुपये घटाने का केंद्र का फैसला विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का प्रभाव है. इससे पहले दिन में, केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य 200 रुपये घटाने का फैसला किया. वहीं, केंद्र के इस फैसले को मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के सस्ता एलपीजी सिलेंडर देने के वादे की काट और चुनाव तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है.

ममता बनर्जी का बयान

ममता ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “अब तक, बीते दो महीने में ‘इंडिया’ गठबंधन की केवल दो बैठकें हुई हैं और आज, हमने देखा कि एलपीजी का मूल्य 200 रुपये घटा दिया गया. यह है ‘इंडिया’ का दम!”

तेजस्वी यादव ने दिया बयान

वहीं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा- “यह दबाव है I.N.D.I.A गठबंधन की दूसरी बैठक के बाद, उन्होंने कीमतों में 200 रुपये की कमी की है. जब सब कुछ फाइनल हो जाएगा, तब आप INDIA गठबंधन की ताकत देखेंगे.” राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ मंगलवार की शाम मुंबई पहुंचे. 31 अगस्त से एक सितंबर को होने वाली ‘ इंडिया’ गठबंधन की तीसरी बैठक में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: “प्रधानमंत्री जो कह रहे हैं वो झूठ है, चीन ने हमारी जमीन हड़प ली है”, चीनी MAP को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल घोष ने भी केंद्र के कदम को लोकसभा चुनावों से पहले एक ‘चुनावी छलावा’ करार दिया. कोलकाता में 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य अभी 1,129 रुपये है,और बुधवार को नया मूल्य प्रभावी होने पर यह घटकर 929 रुपये हो जाएगा.’’

“रक्षाबंधन और ओणम पर महिलाओं को उपहार”

पिछले दो वर्षों में रसोई गैस की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं और यह एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया है. नयी दिल्ली में, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य घटाने की घोषणा करते हुए इस फैसले को चुनाव से जोड़ने से इनकार किया तथा कहा कि यह ओणम और रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं को मोदी सरकार की ओर से एक उपहार है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

36 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

42 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

55 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago