देश

उधमपुर में 2 आतंकियों का काम तमाम! बड़ी सफलता पर BJP विधायक आर.एस. पठानिया ने ठोकी जवानों की पीठ

Jammu Kashmir News:रवि शर्मा/उधमपुर: उधमपुर के मजालता इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है. आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है. पूरे इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले स्थित मजालता के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है. खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए इस संयुक्त तलाशी अभियान में मारे गए दोनों आतंकवादियों के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है. फिलहाल, इलाके में किसी भी अन्य आतंकी की मौजूदगी की संभावना को देखते हुए सुरक्षाबलों का बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है.

जवानों ने मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को मुहतोड़ जवाब दिया

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले स्थित मजालता तहसील के खुआबन जंगल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. खुद को घिरता देख जंगल में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया.

मुठभेड़ में हथियार, गोला-बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद

घंटों चली इस भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है. सूत्रों और शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, मारे गए दोनों आतंकवादियों के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े होने का संदेह है. मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है.

आतंकियों की तलाश में कॉम्बिंग और सर्च ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ खत्म होने के बाद भी सुरक्षाबलों ने ऐहतियातन पूरे मजालता और खुआबन के जंगलों की सख्त घेराबंदी कर रखी है. इलाके में अन्य संभावित आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर कॉम्बिंग और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

भाजपा विधायक आर.एस. पठानिया ने दी बधाई

इस बड़ी सफलता पर स्थानीय भाजपा विधायक (उधमपुर ईस्ट) आर.एस. पठानिया ने सुरक्षा बलों की पीठ थपथपाई. उन्होंने भारतीय सेना और पुलिस बल की बहादुरी व त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जवानों के इस अदम्य साहस से इलाके को एक बड़े खतरे से बचा लिया गया है. उन्होंने जवानों को बधाई देते हुए आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई.

उधमपुर एनकाउंटर में मारे गए दोनों पाकिस्तानी आतंकियों की हुई पहचान

उधमपुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दोनों पाकिस्तानी आतंकियों की पहचान सद्दाम और मुस्तफा के रूप में हुई है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी साझा की है. पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों को लंबे समय से इन आतंकियों की तलाश थी. उधमपुर में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान दोनों आतंकियों को मार गिराया गया. मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है.

यह भी पढ़ें-‘उधर बजता रहा डीजे, इधर चलते रहे लात-घूंसे!’ मोकामा मेले में गानों के शोर के बीच खाकी पर हमला, मां-बेटा गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago